Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंटरनेशनल कॉफी डे: कैसे कॉफी है आपकी त्वचा के लिए असरदार? फेस से लेकर हेयर तक सभी में आती काम
कॉफी का सेवन लोग दिन की शुरुआत करने के लिए करते हैं। वहीं जब इंसान थका हुआ होता है तो मूड फ्रेश करने के लिए भी कॉफी का सेवन करता है। लेकिन क्या आप जानते है कॉफी का इस्तेमाल स्किन केयर और बालों की देखभाल के लिए भी किया जा सकता है।

ब्यूटी रुटीन के लिए कॉफी का इस्तेमाल किया जाता है। आज इंटरनेशनल कॉफी डे पर जानते हैं कॉफी के फायदे, किस तरह कॉफी के इस्तेमाल से स्किन और बालों क देखभाल की जा सकती हैं।

एक्ने से राहत पाने के लिए यूज करें कॉफी
कॉफी में एंटी ऑक्सीडेंट और क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है जो कि एक्ने से राहत पाने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। चेहरे पर एक्ने और पिंपल होना का सबसे बड़ा कारण ऑयल, डेड स्किन सेल्स है। कॉफी की मदद से स्किन को स्क्रब करने से एक्ने से राहत मिलती है। कॉफी स्क्रब करने के लिए कॉफी पाउडर और नारियल तेल लें। दोनों मिलाकर पेस्ट से चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद पेस्ट को 5 मिनट चेहरे पर रहने दें। इसके बाद आप अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

डार्क सर्कल कम करने के लिए यूज करें कॉफी
आंखों के नीचे काले घेरे किसी भी महिला की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। अगर आप भी डार्क सर्कल से परेशान है तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल पर कॉफी का पेस्ट बनाकर लगाएं। इससे डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।

कॉफी से करें पेडीक्योर
पेडीक्योर करने के लिए भी आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी का यूज करने से पैरों के डेड स्किन निक जाती है जिससे पैर साफ लगते हैं। वहीं कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है। सबसे पहले कॉफी को उबाल लें। ठंडा होने पर एक टब में पानी डालकर कॉपी मिला लें। इसके बाद इसमे बिना उबली हुई कॉफी मिलाएं। इस मिश्रण में पैर डुबा कर रकें। नॉर्मल कॉफी को पैरो पर घिसें।

हेयर स्क्रब के लिए कॉफी का करें यूज
चेहरे के स्क्रब के साथ कॉफी का यूज बालों में स्क्रब करने के लिए भी यूज किया जा सकता हैं। कॉफी से स्क्रबिंग करने से बाल हेल्दी बने रहते हैं। कॉफी पानी में घुलती नहीं है इससे स्क्रबिंग अच्छी तरह से हो पाती है। कॉफी स्क्रबिंग करने से स्किन की पीएच लेवल बैलेंस बना रहता है। स्कब्रिंग के बाद ठंडे पानी से सर धो लें।

बालों में कलर के लिए कॉफी का यूज करें
बालों को ब्राउन कलर देने के लिए आप कॉफी का यूज कर सकती हैं। बालों में ब्राउन कलर करने के लिए एक बड़ा कप कॉफी उबाल लें। ठंडा होने पर ब्रश की मदद से इस लिक्विड को अपने बालों पर लगा लें। शॉवर कैप से सिर को कवर करके 45 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से बाल धो ले। हर हफ्ते बालों में कॉफी लगाएं इससे आपके बालों ब्राउन हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
