Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वेक्सिंग नहीं महिलाओं को फेस शेविंग आ रहा है पसंद, जानें फायदे-नुकसान
महिलाओं की चाहत होती है कि उनकी स्किन मुलायम और चमकदार बनी रहे। लेकिन मुलायम और चमकदार स्किन हर महिला की नहीं हो पाती है। मुलायम और ग्लोइंग स्किन के लिए महिलाएं ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती है। महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे बाल उनकी खूबसूरती को खराब कर देते हैं। अनचाहे बाल हटाने के लिए महिलाएं वैक्सिंग करवाती हैं। वहीं थ्रेडिंग से भी महिलाएं अपने चेहरे के बाल हटवाती है।

लेकिन इन दिनों महिलाएं के बीच फेस शेविंग काफी चर्चा में बना हुआ हैं। पार्लर में भी महिलाओं के अनचाहे बाल हटाने के लिए फेस शेविंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं कुछ महिलाओं का मानना है कि शेविंग करने से मोटे और काले बाल आते है जबकि ऐसा नहीं है जैसे आपके बाल होते है वैसे ही बाल आते है। चलिए जानते है कि फेस शेविंग के फायदे और फेस शेविंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कब करें फेस शेविंग
अगर आपके चेहरे पर अनचाहे बाल हल्के है तो ही आप फेस शेविंग करें। अगर आपके चेहरे पर काले और मोटे बाल है तो आपको लेजर ट्रीटमेंट करवाना चाहिए। बता दें कि चेहरे पर काले और मोटे बाल केमिकल और शरीर में हार्मोनल इंबलेंस की वजह से आते हैं। इसलिए शेविंग करने से बाल मोटे और काले नहीं आते है। आपके बाल जैसे है वैसे ही आएंगे।

शेविंग करते समय बरते सावधानी
शेविंग करते समय इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आपके बाल जिस दिशा में है उसी दिशा में शेव केरं। शेविंग कभी भी पुराने रेजर से नहीं करना चाहिए। हमेशा तेज रेजर का इस्तेमाल करें। इस बात का खास ध्यान दें कि चेहरे की शेविंग के लिए अलग रेजर हो और शरीर अन्य हिस्से पर शेविंग करने के लिए अलग रेजर हो। एक रेजर के इस्तेमाल से जलन जैसी समस्या हो सकती है।

फेस शेविंग के फायदे
फेश शेविंग वैक्सिंग और लेजर ट्रीटमेंट के मुकाबले काफी सस्ता है। इसे आप खुद ही कर सकते हैं। अचानक किसी पार्टी पर जाने के लिए फेस शेविंग काफी मददगार है। फेस शेविंग करने से ना केवल चेहरे के बाल हटते है ब्लिक चेहरे की डेट स्किन भी हट जाती है। जिससे चेहरा साफ और मुलायम नजर आता है। फेस शेविंग का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये छोटे छोटे बालों को हटा देता है लेकिन वैक्स और थ्रेडिंग से छोटे बालों को हटाना काफी मुश्किल हो जाता है।

मेकअप
फेस शेविंग करने के बाद स्किन एकदम स्मूद हो जाती है। जिससे स्किन काफी मुलायम लगती है। मुलायम स्किन पर मेकअप काफी समय तक रहता है। साथ ही मेकअप काफी अच्छे से सेट हो जाता है। साथ ही शेविंग करने से चेहरे पर किसी भी तरह के रेशेज नहीं होते है। शेविंग रेजर को समय समय पर बदलना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
