Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
वैलेंटाइन डे पर इंस्टेंट ग्लो के लिए यूज करें कोरियन रबर मास्क, शीशे जैसी चमक उठेगी त्वचा
शीशे जैसी चमकदार और मखमली त्वचा के लिए इन दिनों कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट काफी ट्रेंड में बने हुए हैं। भारत में भी कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट और फेस मास्क को काफी पसंद किया जा रहा है। भारत में आपको आसानी से कोरियन स्किन केयर प्रोडक्ट मिल जाएंगे। त्वचा की देखभाल के लिए इन दिनों कोरियन रबर मास्क को काफी पसंद किया जा रहा है। रबर मास्क न केवल स्किन को डीप क्लीन करता है बल्कि त्वचा को हाइड्रेट भी करता है। ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए आप रबर मास्क का उपयोग कर सकते हैं। चलिए जानते हैं रबर मास्क के फायदे और इस्तेमाल करने का सही तरीका।

क्या है रबर मास्क
रबर मास्क अन्य मास्क की अपेक्षा में मोटा होता है। रबर मास्क देखने में क्ले और जैली का मिश्रण लगता है। रबर फेस मास्क अपने वजन से 20 गुना ज्यादा पानी सोख सकता है। जो कि स्किन को हाइड्रेट करने में काफी मददगार है। त्वचा की बेहतर देखभाल के लिए स्किन टोन के अनुसार रबर मास्क का यूज करें। मार्केट में डिफरेंट वैराइटी के रबर मास्क उपलब्ध हैं।

कोरियन रबर मास्क को कैसे करें इस्तेमाल
रबर मास्क को इस्तेमाल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद रबर फेस मास्क चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर और फेस सीरम लगाएं।

होममेड रबर मास्क बनाने का तरीका
कोरियन रबर मास्क को आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। रबर मास्क बनाने के लिए एक बाउल लें। इस बाउल में रबर फेस मास्क पाउडर मिला लें। इस पाउडर में गुलाब जल मिलाएं। गुलाब जल मिलाने के बाद पाउडर जेली जैसा हो जाएगा। आपका रबर मास्क तैयार है, इसे 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं।

रबर मास्क के फायदे
रबर मास्क में हाइड्रेटिंग, कोलेजन पाउडर और इंग्रेडिएंट पाया जाता है जो कि स्किन को पोषण देता है। रबर मास्क एंटी एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियां, फाइन लाइन्स को कम करने में काफी असरदार है । रबर मास्क लगाने से स्किन का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। रबर मास्क का उपयोग करने से स्किन का कोलेजन बढ़ता है। रबर मास्क स्किन को क्लीन करने से साथ साथ त्वचा की अवशोषण की क्षमता को भी बढ़ाता है।



Click it and Unblock the Notifications