Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए इस्तेमाल करें ये DIY कीवी फेस मास्क
त्वचा की देखभाल महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट यूज करने के बदले प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। चमकदार स्किन के लिए महिलाएं हल्दी, चंदन के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। बता दें कि आप चमकदार स्किन के लिए कीवी फल का यूज भी कर सकती हैं।

कीवी में फाइबर पाया जाता है जो कि स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। चलिए जानते है कीवी के फायदे और यूज करने का तरीका।

झुर्रियां करें कम
हर महिला की चाहत होती है कि वह हमेशा यंग और जवां दिखे। किवी का इस्तेमाल कर चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है। कीवी में विटामिन सी पाया जाता है जो कि हमारी स्किन के कोलैजन को बनाने में मदद करता है। जिससे हमारी स्किन यंग दिखती हैं।

पिंपल से छुटकारा
कीवी स्किन के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कीवी का इस्तेमाल कर पिंपल से छुटकारा पाया जा सकता है। कीवी में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो कि चेहरे पर पिंपल और एक्ने को दूर करने में मदद करता हैं। अगर आप अपने चेहरे पर पिंपल से परेशान है तो आप कीवी फेस पैक का यूज कर सकती हैं।

त्वचा की मरम्मत
तेज धूप में जाने से स्किन खराब हो जाती हैं। कीवी में विटामिन ई पाया जाता है जो कि अपनी स्किन की केयर करते हैं।

ऑयली स्किन के लिए कीवी फेस पैक
ऑयली स्किन वाले नींबू के साथ कीवी का इस्तेमाल कर फेस पैक का यूज कर सकते हैं। नींबू और कीवी फेस पैक पोर्स को खोलने में मदद करता है। जिससे स्किन के बेदाग और निखरी नजर आती हैं। फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच कीवी पल्प और 1 चम्मच नींब का रस लें। दोनों को अच्छे से मिलाएं। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।

ड्राई स्किन के लिए कीवी और केला फेस पैक
कीवी, केला और दही का फेस पैक ड्राई स्किन वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें। इसमें कीवी पल्प, मैश किया हुआ केला और एक चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। मिश्रण तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे स्किन पर रहने दें। जब फेस पैक सूख जाए तो इसे पानी से धो लें। केला और दही स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करती हैं।

कीवी ऑलिव ऑयल फेस पैक
कीवी ऑलिव ऑयल और अंडे की जर्दी वाला फेस पैक चेहरे की झांई, डार्क सर्कल और एक्ने को दूर करने में मदद करता हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में कीवी पल्प, अंडे की जर्दी और ऑलिव ऑयल लें, इसे अच्छे से मिक्स करे लें। तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से अपना चेहरा धो लें।

कीवी और बेसन का फेस पैक
फ्रेश और चमकदार स्किन के लिए आप कीवी और बेसन के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में बादाम का पेस्ट, बेसन और कीवी पल्प लें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications