Latest Updates
-
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद -
Yoga Day 2026 Wishes In Sanskrit: नित्यं योगाभ्यासः...इन संस्कृत संदेशों से अपनों को दें योग दिवस की बधाई -
Father's Day 2026: किसी ने छोड़ी स्मोकिंग, तो कोई निभाता है नैपी ड्यूटी, ये हैं बॉलीवुड के Super Dads -
Simple Aromatic Peas Pulao Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा खिला-खिला मटर पुलाव
डार्क सर्कल्स और आई बैग्स से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
डार्क सर्कल्स और आई बैग्स चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। किसी को भी आंखों के चारों तरफ काले घेरे पसंद नहीं है। नींद पूरी लेने के बाद भी डार्क सर्कल्स जाने का नाम नहीं लेते हैं। डार्क सर्कल्स स्ट्रेस और वर्क लोड की वजह से हो जाते हैं।

ऐसे डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खा सबसे बेहतर हैं। घरेलू तरीके की मदद से आंखों के डार्क सर्कल्स को आसानी से हटाया जा सकता है।

कोल्ड कंप्रेस डार्क सर्कल के लिए
डार्क सर्कल्स को जल्द से जल्द हटाने के लिए बर्फ या फिर कोल्ड पैक का यूज करना बेहतर होता है। इससे ना केवल डार्क सर्कल कम होते है बल्कि ब्लड फ्लो भी बढ़ाता है। ब्लड फ्लो बढ़ने से चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग लगता हैं।

आलू
आलू डार्क सर्कल्स को कम करने में काफी मददगार हैं। आलू में काफी मात्रा में विटामिन पाये जाते है जो कि कोलाजन को बढ़ाने में काम करते हैं। आंखों के काले घेरे हटाने के लिए आलू का रस चाहिए। आलू रस लें उसमें कॉटन पैड्स भिगोएं अपनी आंखों के नीचे रखें। 10 मिनट के लिए इसे रखा रहने दें। जल्द ही डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।

आई मसाज
आई मसाज करन से भी डार्क सर्कल्स कम होते हैं। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे स्किन ग्लोइंग और फ्रेश नजर आती हैं।

खीरा
खीरा आंखों को आराम देता है। खीरे की स्लाइस काटकर आंखों पर रखें। 10 मिनट तक इसे आंखों पर रखने। उसके बाद आंखें धो लें। इससे आप फ्रेश लगेगी साथ ही कुछ दिनों में डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।

गुलाब जल
गुलाब जल का यूज अक्सर स्किन को फ्रेश रखने के लिए किया जाता हैं। गुलाब जल आंखों के काले घेरे को भी कम करने में काफी मददगार हैं। गुलाब जल में रुई भिगो कर अपने आंखों पर 15 मिनट पर इसे हटाकर अपना चेहरेा धो लें। एक महीने तक रोज ऐसा करें आपके डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।

ठंडा दूध
ठंडा दूध का यूज करने से डार्क सर्कल्स खत्म हो जाते हैं। इससे आंखे खूबसूरत लगती हैं। ठंडे दूध में रुई भिगोकर अपनी डार्क सर्कल वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट पर अपने चेहरा सादे पानी से धो लें।

टमाटर और नींबू
टमाटर स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ साथ डार्क सर्कल्स कम करने में काफी असरदार है। टमाटर का जूस लें और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपन आंखों पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक रहने दें और फिर धो लें। ऐसा करने से डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications