Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Beauty Tips: फटे गालों से छुटकारा पाने के लिए इन नेचुरल तरीकों का करें यूज

विंटर सीजन में सर्द हवाओं का सितम जारी है। लेकिन इन सर्द हवाओं के कारण आपकी स्किन ड्राई होने लगी है। लिप्स, एड़ियों के साथ आपके सॉफ्ट गाल भी फटने लगे हैं। जिसके कारण आपको बहुत दर्द भी महसूस होता है। इतना ही नहीं ये फटे गाल आपकी सुंदरता भी आपसे छीन रहे हैं। सर्दी के मौसम में फटे गालों से छुटकारा पाने के लिए महंगे-महंगे मॉइश्चराइजर और लोशन का यूज करते हैं। लेकिन इन उपायों के बाद भी आपके फटे गालों की समस्या दूर नहीं होती है। आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर अपने सॉफ्ट गालों को वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं वो क्या तरीके हैं...
फटे गालों पर यूज करें ये होम नेचुरल रेमेडी
1. दूध
मार्केट में मिलने वाले लोशन और मॉइश्चराइजर कई बार आपके स्किन पर अच्छे से काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है। जो आपकी स्किन को क्लिन करने में मदद करता है। इसका यूज करना बहुत असान होता है। कच्चे दूध को कॉटन में डालकर गालों पर टेप करें। अपनी डेली रूटीन में इस तरीके को रोजाना करने से आपको जल्द ही फटे गालों से छुटकारा मिल जाएगा।
2. शहद
ड्राई स्किन के लिए शहद एक रामबाण इलाज है। शहद के नियमित यूज से आपको ड्राई और फटे गालों से छुटकारा मिल जाता है। आप शहद में थोड़ी से हल्दी मिलाकर अपने फटे गालों पर हल्के हाथों से मसाज करें।
3. हल्दी और मलाई
विंटर सीजन में फटे गाल से छुटकारा दिलाने में हल्दी और मलाई रामबाण इलाज है। सबसे पहले आप एक कटोरी में मलाई लें और इसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें। अब इस लेप से आप अपने गालों पर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से अपने फेस को वॉश कर लें। रोजाना इस लेप को दिन में एक बार अपने चेहरे पर ऐसे ही मसाज करें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही इसका फायदा देखने को मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
