Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
बिना किसी साइड इफेक्ट और चमकदार स्किन के लिए कार्बन फेशियल है सबसे बेस्ट, जानें खर्च और सारी डिटेल
महिलाएं अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए अक्सर ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती रहती हैं। वहीं इन दिनों कार्बन फेशियल काफी ट्रेंड में हैं। हॉलीवुड में कार्बन पील फेशियल महिलाओं की पहली पसंद बन गया है। कार्बन फेशियल के द्वारा चेहरे पर जमी धूल मिट्टी आसानी से साफ हो जाती है। हॉलीवुड पील फेशियल में चेहरे पर कार्बन की लेयर लगाकर चेहरे को साफ किया जाता है।

इस फेशियल से चेहरे पर निखार आता है। कार्बन फेशियल को चाइन डॉल पील फेशियल के नाम से भी जाना जाता है। कार्बन फेशियल एडवांस टेक्नोलॉजी वाला लेजर ट्रीटमेंट है जिससे स्किन बहुत ही कम समय से चमकदार और खिली खिली हो जाती है। अगर आपकी स्किन बेजान और मुरझाई हुई है तो आप भी इस फेशियल को एक बार जरुर ट्राई कर सकती है। चलिए जानते है कार्बन फेशियल के बारे में।

क्यों करवाना चाहिए कार्बन फेशियल
कार्बन फेशियल एडवांस टेक्नोलॉजी वाला लेजर ट्रीटमेंट है। इसके एडवांस ट्रीटमेंट से चेहरा बहुत ही कम समय में साफ और खिला खिला हो जाता है। कार्बन फेशियल से ऑयली स्किन, कील मुंहासों और ब्लैकहेड्स जैसी परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। कार्बन फेशियल से स्किन डीप क्लीन हो जाती है जिससे चेहरे में निखार देखने को मिलता है। इतना ही नहीं कार्बन फेशियल का असर काफी लंबे समय तक देखने को मिलता है।

किसे करवाना चाहिए कार्बन फेशियल
कार्बन फेशियल कोई भी महिला करवा सकती हैं। लेकिन कार्बन फेशियल उन महिलाओं को करवाना चाहिए जिनकी स्किन पर काफी पिंपल है। क्योंकि कार्बन फेशियल से पिंपल से निजात पाया जा सकता हैं। वहीं जिन महिलाएं कि स्किन डल है वह भी कार्बन फेशियल करवा सकती हैं। अगर आपकी स्किन पहले से ही चमकदार है तो आपको काबर्न फेशियल करवाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

कार्बन फेशियल साइड इफेक्ट
कार्बन फेशियल का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। इस फेशियल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे स्किन को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं होता हैं। कार्बन फेशियल करवाने से स्किन पर कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। कार्बन फेशियल करवाते समय किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होता है। केवल चेहरे पर क्रीम लगाई जाती है जिससे चेहरा डीप क्लीन होता है।

कार्बन पील फेशियल खर्च
कार्बन पील फेशियल करवाने से चेहरे की झुर्रियां भी कम हो जाती है साथ ही स्किन टाइट बनी रहती हैं। निखरी स्किन के लिए कार्बन फेशियल एकदम बेस्ट हैं। कार्बन पील फेशियल के खर्च की बात करें तो एक बार फेशियल करवाने में 3000 से 4000 का खर्च आता हैं। एक बात का ध्यान दे कि कार्बन फेशियल हमेशा अच्छी जगह से करवाना चाहिए।

फेशियल का तरीका
कार्बन फेशियल 2 स्टेप में किया जाता है। सबसे पहले चेहरे पर लिक्विड कार्बन लगाया जाता है। क्रीम लगाने के बाद हूवर यानी वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल किया जाता है। हूवर से चेहरे पर कार्बन की लेयर को हटाया जाता है। लेयर हटने के साथ साथ चेहरे की गंद भी हट जाती है। जिससे त्वचा चमकदार हो जाती है। जिन महिलाओं के कील मुंहासे जल्दी हो जाते है उनके लिए कार्बन फेशियल बहुत ही बेस्ट है।

कार्बन फेशियल करवाने की बाद किन बातों का रखें ध्यान
कार्बन फेशियलल करवाने के बाद तेज धूप में ना जाएं। साथ ही फेशियल का असर बनाए रखने के लिए काफी पानी पीएं। ज्यादा पानी पीने से चेहरे पर फेशियल का अच्छा असर देखने को मिलेगा। साथ ही हेल्दी डाइट लें।



Click it and Unblock the Notifications
