Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
होंठों के मुंहासे के लिए 7 उपचार
सबसे अधिक कष्ट देने वाली बात जो आप अपने चेहरे पर देखते हैं वह है मुंहासे जो आपकी ओर देख रहे होते हैं। यह तकलीफ और भी अधिक बढ़ जाती हैं जब यह मुंहासा आपके आकार दिए हुए सुन्दर होंठों के ऊपर हो। ख़राब दिखने के अलावा इसके कारण जो दर्द होता है वह असहनीय होता है!
होंठों के ऊपर का मुंहासा एक बड़ी बाधा होती है जो आपके मूड को ख़राब कर सकती है। इसके कारण आप मसालेदार खाना नहीं खा सकते तथा और भी अधिक तकलीफ यह होती है कि आप ज़्यादा बात भी नहीं कर सकते! हालाँकि इन घरेलू उपचारों की सहायता से आप मुंहासों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
ऐसे आहार जो बचाएं मुंहासे से
आपको सिर्फ इतना करना है कि यहाँ बताए गए तेलों से मुंहासे पर मालिश करें या उस पर पेस्ट लगायें ताकि वे स्वाभाविक रूप से फूट जाएँ तथा ठीक हो जाएँ। अत: होंठों के मुंहासों के लिए यहाँ कुछ घरेलू उपचार बताए गए हैं। आइए देखें कि आप मुंहासों को कैसे ठीक कर सकते हैं ताकि उनका दाग भी न पड़े।

टूथपेस्ट
टूथपेस्ट मुंहासों के उपचार के लिए एक सबसे अच्छा घरेलू इलाज है। आपको सिर्फ इतना करना है कि अपना चेहरा धोएं, इसे हलके हाथों से सुखाएं तथा मुंहासे पर पेस्ट लगायें। इसे सूखने दें तथा फिर लगायें।

नीम पेस्ट
नीम की दो पत्तियां लें तथा एक बूँद पानी मिलाकर इसे पीस लें। इस कडवी पेस्ट से मुंहासे पर हल्के हाथ से मालिश करें। इस उपचार से दो दिन में मुंहासें ठीक हो जायेंगे।

ऑलिव ऑइल (जैतून का तेल)
एक चम्मच ऑलिव ऑइल लें तथा मोमबत्ती की लौ पर इसे गर्म करें। जब यह हल्का गर्म हो जाए तो इसे सीधे मुंहासे पर लगायें। इस गर्म तेल से मुंहासा अपने आप फूट जाएगा तथा धीरे धीरे गायब हो जाएगा।

नारियल का तेल
मुंहासों के लिए एक अन्य घरेलू उपचार नारियल का तेल है। ऑलिव ऑइल के समान प्रक्रिया अपनाएँ।

पानी
यदि आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है तो मुंहासों के इलाज के लिए पानी का उपयोग करें। अपने होंठों को स्वच्छ पानी से धोएं तथा उन्हें सूखने दें। होंठों को पोंछने के लिए टॉवेल का उपयोग न करें।

एलोवीरा
एलोवीरा का ताज़ा टुकड़ा तोड़ें तथा इसे सीधे ही होंठों के मुंहासे पर लगायें। त्वचा के अन्य संक्रमणों को रोकने के लिए एलोवीरा के पौधे को हल्दी में डुबायें तथा फिर इसे मुंहासे पर लगायें।

हल्दी
एक चम्मच हल्दी को एक बूँद पानी में मिलाएं। एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर इसे होंठों के मुंहासे पर लगायें। यह एक उत्तम घरेलू उपचार है क्योंकि यह मुंहासें का इलाज करने के साथ साथ किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications