Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह रोगियों के पैरों में सूजन को कम करने के 7 तरीके
मधुमेह के इलाज का मतलब सिर्फ शुगर पर नियंत्रण नहीं है। मधुमेह के कारण और भी बहुत से रोग जन्म ले लेते हैं। इतना ही नहीं मधुमेह से पीड़ित मरीजों के पांवों को भी नुकसान हो सकता है। इसमें पैर की नसें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं जिससे रोगी को चोट लग जाने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ता।
यही नहीं इसमें खून का दौरा धीरे धीरे होने लगता है, जिससे पैर में लगी हुई चोट काफी दिनों के बाद ठीक होती है, और अगर इन सारी समस्याओं का जल्दी इलाज नहीं किया गया तो यह घातक रूप भी ले सकती हैं जैसे सूजन, पैरों में छाले आदि। ज्यादातर मामलों में शुरवाती लक्षण को जाँच ते ही अगर उनका इलाज किया जा सकता है, तो आयी जाने कुछ ऐसे ही सरल उपाए जो अगर आप करते है तो आप अपने पैरों को स्वस्थ रख सकते हैं।

1. नियमित रूप से व्यायाम करें
नियमित रूप से व्यायाम करने से आपके पैरों की हड्डी और जोड़ों को मज़बूती मिलेगी और पैरों में ब्लड सर्कुलेशन होने से आपका ब्लड शुगर लेवल भी स्थिर बना रहेगा। लेकिन किसी भी व्यायाम को करने से पहले आपने चिकित्सक से संपर्क जरुर कर लें क्यों कि कठिन व्यायाम करने से पैरों में सूजन बढ़ सकती है। डायबटीज डायट : क्या खाएं और क्या न खाएं
2. अपने पैरों को ऊपर उठायें
रोज़ 10-15 मिनट के लिए अपने पैरों को ऊपर उठायें, यह आपके पैरों कि सूजन को कम करेगा। पैरों को ऊपर उठाने से ऊतकों के आस पास जमा तरल पदार्थ बाहर निकल जायेगा और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होगा।
3. दबाव बनाने वाले मोज़े और पट्टियों का उपयोग करें
मधुमेह के रोगियों के लिए दबाव बनाने वाले मोज़े और पट्टियां आज बाज़ार में मौजूद हैं, ये प्रभावित क्षेत्र पर दबाव डालती है और द्रव अवरोधन से छुटकारा पाने में मदद करती हैं, बाहरी दबाव के कारण तरल पदार्थ लसीका प्रणाली में वापस लौट जाता है जिसकी वजह से रक्त प्रवाह में सुधार होता है। एक अध्ययन के अनुसार मधुमेह के रोगी अगर हल्के दबाव वाले मोजों का इस्तेमाल करते है तो उनके पैरों में सूजन कम होने लगती है।
4. नमक का सेवन कम करें
मधुमेह के रोगी अगर अपने आहार में थोड़ा सा भी परिवर्तन करते हैं तो उनके पैरों की सूजन में काफी हद तक कमी आ सकती है। मधुमेह के रोगिओं को नमक कम खाना चाहिए क्यों कि नमक ब्लड प्रेशर को बढ़ता है और पैरों कि सूजन को भी, जितना हो सके कम सोडियम वाला आहार ही लें।
5. आरामदायक जूते पहनें
मधुमेह के रोगिओं को तंग जूते नहीं पहने चाहिए, इसलिए जितना हो सके अपने पैरों से बड़े आकार के जूते लें इससे अगर आपके पैरों में सूजन भी होती है तो ब्लड सर्कुलेशन रुकेगा नहीं। इसके अलावा, महिलायों को ऊची हील के जूते पहले से बचना चाहिए।
6. अपने पैरों की मालिश करें
आपने पूरे पैरों कि मालिश करें इससे आपके पैरों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा और सूजन के वजह से होने वाले दर्द में भी आराम मिलेगी।
7. अपनी मुद्रा के बारे में सावधान रहें
मधुमेह के रोगीओं को अपने बैठने के तरीके का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए क्यों कि अगर वे ज्यादा देर तक बैठे या खड़े रहेंगे तो उन के पैरों में अकड़न हो सकती है। ऐसे लोगों को पालथीमार कर भी नहीं बैठना चाहिए इससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
