Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में लायें ये 10 बदलाव
हम इस आर्टिकल में डाइट से जुड़े कुछ ऐसे ही टिप्स आपको बता रहे हैं जिससे खाने का स्वाद भी बना रहे और आपका डायबिटीज भी नियंत्रित रहे।
डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। डॉक्टर का भी कहना है कि डायबिटीज होने की सबसे मुख्य वजह खराब खानपान और जीवनशैली ही है। आपको यह पता होना चाहिए कि दुनिया भर में डायबिटीज के मरीजों में सामान्य लोगों की तुलना में हार्ट अटैक या स्ट्रोक से मरने का अनुपात लगभग तीन गुना होता है।
कई लोग डायबिटीज के मरीज होने के बावजूद भी ठीक से अपने खान पान का ख्याल नहीं रख पाते हैं जिससे वे दिल और किडनी से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
डायबिटीज के मरीज होने का यह मतलब नहीं है कि आप हर समय फीका खाना ही खाएं बल्कि सबसे ज़रूरी है कि आप खाने को बनाने के तरीके और उसकी सही मात्रा पर ज्यादा ध्यान दें। हम इस आर्टिकल में डाइट से जुड़े कुछ ऐसे ही टिप्स आपको बता रहे हैं जिससे खाने का स्वाद भी बना रहे और आपका डायबिटीज भी नियंत्रित रहे।

कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करें :
अगर आपको फ्राइड राइस, मीटबाल्स और स्पगेटी जैसी चीजें खाने का मन कर रहा है तो इसमें अनाज की जगह आप सब्जियों का इस्तेमाल करें। आप इसमें पत्तागोभी, सादा चावल, ज़ूकीनी नूडल्स का इस्तेमाल करें। इससे आपकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम हो जाती है।

फ्लेवर जोड़ें :
आप अपनी डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें कुछ और फ्लेवर डालें। इसके लिए आप अपनी डिश में ताजे हर्ब्स, नींबू का रस, अदरक, लहसुन, तीखी लाल मिर्च जैसे फ्लेवर ऊपर से डालें। इससे डिश का स्वाद एकदम बदल जाता है और वह नुकसानदायक भी नहीं होती है।

प्रोटीन का अधिक सेवन :
ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढायें। इसके लिए जब भी खाना खाएं उसमें प्रोटीन वाली चीजें जैसे की बीन्स, नट्स, सैलमन मछली या चिकन ज़रूर शामिल करें। प्रोटीन के सेवन से आपका पेट काफी देर तक भरा हुआ रहता है।

बिना स्टार्च वाली सब्जियां :
जब आप ऐसी सब्जियां खाते हैं जिसमें स्टार्च की मात्रा कम होती है तो इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसलिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, शिमला मिर्च, खीर, मूली और हरी बींस जैसी सब्जियों का सेवन बढ़ा दें। ये सब्जियां डायबिटीज को नियंत्रित करने में बहुत मदद करती हैं।

छोटी प्लेट में खाएं :
आप खाने के लिए हमेशा 9 इंच के स्टैण्डर्ड साइज़ वाली डिनर प्लेट का ही इस्तेमाल करें या फिर इससे थोड़ी छोटी प्लेट में खाना खाएं। ज्यादा बड़ी प्लेट में खाना खाने से आप खाने की अधिक मात्रा खा लेते हैं और आपको पता भी नहीं चलता है।

हेल्दी स्नैक्स अपने पास रखें:
डायबिटीज के मरीजों को बहुत जल्दी जल्दी भूख लग जाती है इसलिए अपने पास हमेशा हेल्दी स्नैक्स की कुछ मात्रा ज़रूर रखें। स्नैक के रूप में आप नट्स, ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये ब्लड शुगर को तो नियंत्रित रखते ही हैं साथ ही वजन कम करने में भी मदद करते हैं।

सही टाइम पर खाना खाएं:
अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो दिन में हर 4-5 घंटे के बाद कुछ न कुछ ज़रूर खाएं। इससे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और आपको दिन भर काम करने के लिए पर्याप्त उर्जा भी मिलती रहती है। कभी भी एक टाइम का खाना स्किप ना करें।

हेल्दी ड्रिंक :
सोडा या कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन बिल्कुल भी ना करें नहीं तो आपकी स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। इसकी बजाय हेल्दी ड्रिंक्स और फलों का जूस पियें जिसमें शुगर का प्रयोग बिल्कुल भी ना किया गया हो।

शुगर का कम सेवन:
आप कोई भी चीज खाएं उसमें ना तो ऊपर से चीनी डालें और ना ही ऐसी चीजों का सेवन करें जिसमें मीठापन बढ़ाने के लिए आर्टिफीसियल शुगर का इस्तेमाल किया गया हो। आज कल बाज़ार में मिलने वाली कई चीजों में कॉर्न सिरप या मेपल सिरप का इस्तेमाल किया जाता है ऐसी चीजों से पूरी तरह परहेज करें।

खूब पानी पियें:
दिन भर में अधिक से अधिक मात्रा में पानी पियें इससे शरीर का ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा पानी पीना सबसे ज्यादा ज़रूरी है और इससे उनका पेट भी भरा हुआ रहता है जिससे बार बार भूख नहीं लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
