Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानें, डायबिटीज है तो क्या खाएं नाश्ते में
डायबिटिक रोगी को अपना ब्रेकफास्ट भूल कर भी नहीं छोड़ना चाहिये। आज हम आपको बताएंगे कि आप नाश्ते में यानी ब्रेकफास्ट में किन-किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
इंसान चाहे जो भी हो, ब्रेकफास्ट करना हर किसी के लिये जरुरी होता है। अगर आप डायबिटिक हैं, तो आपको तो भूल कर भी अपना ब्रेकफास्ट नहीं छोड़ना चाहिये क्योंकि रात से कुछ ना खाने की वजह से ब्लड शुगर लेवल लो हो सकता है। साथ ही सही और हेल्दी ब्रेकफास्ट खाने से शरीर को पूरे दिन एनर्जी मिलती रहती है।
मधुमेह रोगी होने का यह मतलब नहीं है कि आप को बोरिंग और फीका खाना ही खाना पड़ेगा। आप अपना पेट कर किसी भी टेस्टी मील का आनंद उठा सकते हैं ,जैसे सुबह का नाश्ता। चूंकि यह रोग मनुष्य के साथ जीवन भर रहता है इसलिए जरूरी है कि वह अपने खानपान पर हमेशा ध्यान रखे।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि आप नाश्ते में यानी ब्रेकफास्ट में किन-किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

1. स्मूदी
अगर स्मूदी को सही सामग्री से मिला कर तैयार किया जाए, तो यह बिल्कुल भी ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाएगी। अगर आप इसमें सेब, थोड़ी सब्जियां, खीरा, पालक या स्ट्रॉबेरीज़ मिला कर बनाएं तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढेगी। साथ ही इसमें मेवे और फ्लैक्स सीड मिलाना ना भूलें।

2. ओटमील
ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है जो कि पेट को लंबे समय तक भरे रखता है तथा ब्लड शुगर के लेवल को ठीक रखता है। साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फोलेट और पोटैशियम भी काफी पाया जाता है। आप इसे लो फैट मिल्क से ही पकाएं और शहद मिला कर खाएं।

3. जौ
इसमें ओट्स के मुकाबले दोगुना प्रोटीन और आधी कैलोरी होती है इसलिये यह ब्रेकफास्ट में खाने के लिये अच्छा माना जाता है। इसमें डाइट्री फाइबर होता है जो कि भूख को कंट्रोल में रखता है और दिल की बीमारी से बचाता है।

4. लो फैट दही
दिन की शुरूआत एक कटोरी दही से कीजिये क्योंकि इसे खाने के बाद आपका इंसुलिन एकदम से नहीं बढ़ेगा। साथ ही इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। यह टाइप 2 डाइबिटीज को कम करने में फायदेमंद है।

5. अंडे की भुर्जी और टोस्ट
प्रोटीन, विटामिन डी और फैट से भरपूर अंडे, आपकी एनर्जी लेवल को ऊपर तक ले जाएंगे और आपको पूरे दिन फुल रखेंगे। अगर आप चाहें तो अंडे की भुर्जी की जगही पर केवल उबले अंडे का सेवन भी कर सकते हैं।

6. वीट ब्रेड की सैंडविच
मधुमेह रोगियों को होल वीट ब्रेड ही खानी चाहिये क्योंकि सफेद ब्रेड मैदे और शक्कर की बनी होती है। इस ब्रेड में आपको फाइबर मिलेगा जिससे यह धीरे धीरे पेट में डाइजेस्ट होगा और आपके खून में धीरे धीरे शुगर रिलीज करेगा। आप इस ब्रेड पर पीनट बटर लगा कर खा सकते हैं।

7. बादाम और फल
बादाम खाने से डाइबिटीज 2 वालों का ग्लाइसीमिक कंट्रोल में रहता है और लिपिड प्रोफाइल ठीक रहती है। अगर बादाम को फलों के साथ खाया जाए तो शरीर में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य जरुरी पोषक तत्व बढेगें।



Click it and Unblock the Notifications
