Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कभी भूल कर भी ना खाएं ये अनहेल्दी ब्रेकफास्ट
खाने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सुबह का नाश्ता होता है जो आपके शरीर को दिन भर की ऊर्जा प्रदान करता है और स्वास्थ्यकारी बनाता है। शायद आप स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते के बारे में काफी कुछ जानते होगें। लेकिन अगर आप सही नाश्ता न लें तो आपके शरीर में कई दिक्कतें भी आ सकती है, आपका वजन बढ़ सकता है, कमजोरी आ सकती है और यहां तक की आपकी यौन इच्छा भी मर सकती है।
कई बार हम सही ब्रेकफास्ट नहीं करते है जो सिर्फ पेट भरता है लेकिन बॉडी को एनर्जी नहीं देता है। रात का बचा हुआ खाना फ्रिज में से निकाल कर सुबह ब्रेकफास्ट बना कर खा लेते हैं। यह बिल्कुल भी सही नहीं है, आपको ब्रेकफास्ट के रूप में ऐसी कौन-कौन सी चीजे़ नहीं खानी चाहिये इसके बारे में हम आपको जानकारी देगें। आज हम आपको ऐसे ही 5 अनहेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में बता रहे है -

1) डोनट और पेस्ट्री
अगर आप इन दोनों से मिलने वाली 300-600 कैलोरी को भूल भी जाएं लेकिन इसमें सुगर की 50-70 ग्राम मात्रा के बारे में क्या कहेंगे। जी हां, इन दोनों में ही सुगर की भरपूर मात्रा होती है। जो आपकी बॉडी में ब्लड़ सुगर को बढ़ाने के लिए काफी है। इससे आपके शरीर से इंन्सुलिन की मात्रा घट सकती है। इससे आपका पेट भर सकता है लेकिन वास्तव में बहुत ज्यादा अनहेल्दी होता है।

2) मीठे सीरियल्स
हर दिन अनाज की खुराक आपके शरीर के लिए अच्छी होती है लेकिन अगर यह मीठी है तो शायद नुकसान करें। इसमें पोषक तत्व तो होते है लेकिन यह शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त है। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर आप अनाज को साधारण खाएं तो यह फायदा करता है लेकिन अगर मीठा खाएं तो नुकसान पहुंचाएगा।

3) प्रसंस्कृत मांस
जैसे - सॉसेस, बेकन और हेम्स.. ये सभी मांस के ही खाद्य पदार्थ होते है लेकिन इन्हे प्रसस्ंकृत करके रखा जाता है। इनके ब्रेकफास्ट के टाइम सेवन करने से कैलोरी की मात्रा ज्यादा होने पर दिल की बीमारी हो जाती है, प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचता है। ये भोजन एनर्जी नहीं देते, बस पेट भरने के लिए काफी होते है।

4) पैनकेक्स
सॉरी दोस्तो, लेकिन आपको जानकर दुख होगा कि पेनकेक हानिकारक होते है, इन्हे खाने से बॉडी को एनर्जी नहीं मिलती। इनमं आटा, अंडा और बटर मिला होता है जो ऐसे बनता है कि सारे पोषक तत्व मर जाएं। इसे खाने से केवल स्वाद मिलता है। अगर ऊर्जा चाहिए तो किसी लाभदायक नाश्ते को खाएं। इसकी क्रीम भी नुकसानदायक होती है।

5) रेडी - टू - ड्रिंक जूस
जो जूस पैकेट बंद आते है, वह काफी नुकसानदायक होते है। इससे बेहतर होगा कि आप घर पर ही जूस निकाले और उसे पिएं। इन जूस को फैक्ट्री में बनाया जाता है और इन्हे प्रसंस्कृत किया जाता है ताकि लम्बे समय बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सके। इसलिए बेहतर होगी कि आप फल ही खाएं, इससे आपको फाइबर भी मिलेगा और बॉडी में एनर्जी में भी आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
