Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
भारतीय मसालों के लाभकारी गुण
भारतीय मसालों में वह शक्ति है जो और किसी दवा में नहीं होगी। ये मसाले भोजन में स्वाद बढाने के साथ साथ इंसान के स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि भारतीय मसाले जैसे, अदरक, रोजमेरी, हल्दी, सौंफ, काली मिर्च, दालचीनी, अजवाइन और लौंग का इस्तेमाल भोजन में करने से यौन शक्ति में इजाफा होता है। यही नहीं कश्मीर में पैदा होने वाली केसर भी कुछ कम नहीं है। केसन के प्रयोग से ना केवल सुंदर और दमकता हुआ चेहरा ही प्राप्त किया जा सकता है बल्कि यह दिमाग बढाने वाली भी होती है।
दालचीनी, लौंग, जीरा, काली इलायची, जीरा और हींग आदि हमारे खाने का स्वाद खूब बढाते हैं पर इनके छुपे गुणों के बारे में भी पता लगाना बहुत जरुरी है। खुशबूदार दालचीनी गर्म होती है इसलिये यह शरीर में लगी ठंडी को ठीक कर सकती है तो, अगर आपके राज्य में ठंड पड़ रही हो तो दालचीनी को खाना ना भूलें। इसी तरह से मधुमेह की बीमारी में दालचीनी काफी फायदेमंद होती है।
एसीडिटी है तो कच्चा जीरा मुंह में डाल कर खा लें। यदि मसालों को सीमित मात्रा में खाया गया तो यह असरकारी है लेकिन अगर इसे ज्यादा मात्रा में खाया गया तो पेट का अल्सर हो सकता है। तो आइये जानते हैं भारतीय मसालों के लाभकारी गुण के बारे में-

दालचीनी
रिसर्च के मुताबिक खाने में सुगन्ध पैदा करने वाली यह छाल मधुमेह रोगियों के लिये बहुत लाभकारी है तो, यदि आपके अंदर बढे हुए इंसुलिन का संकेत दिख रहा है तो दालचीनी उसे कम कर सकती है। दालचीनी गर्म होती है इसलिये यह शरीर में लगी ठंडी को ठीक कर सकती है, इसके अलावा डायरिया, खराब खून का दौरा, पेट की खराबी और मासिक के दौरान खराब मूड को यह ठीक करती है।

लौंग
लौंग ना केवल दांत के दर्द को ठीक करती है बल्कि उल्टी, पेट दर्द, बुखार, कफ आदि को ठीक करती है। इसके अलावा अगर चेहरे पर मुंहासे या पिंपल की समस्या है, तो भी लौंग के प्रयोग से आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। यह ना केवल खून को साफ करता है बल्कि ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखता है।

जीरा
जीरा आयरन का सबसे अच्छा स्त्रोत है, जिसे नियमित रूप से खाने से खून की कमी दूर होती है। खाना हजम नहीं होता या फिर एसीडिटी है तो कच्चा जीरा मुंह में डाल कर खा लें, आराम मिलेगा। साथ ही यह पाइल्स की भी समस्या दूर करता है।

काली इलायची
काली इलायची हमें पेट की गड़बड़ी, गले के दर्द और मसूड़ों के संक्रमण से मुक्ती दिलाती है। जोड़ों के दर्द या मोच आने पर काली इलायची सूजन से राहत दिलाती है और यह सांस के रोगियों के लिये भी बहुत लाभकारी होती है।

केसर
यह आंखों की रौशन बढाता है, डिप्रेशन को भगाता है और दिमाग को तेज करता है।

जायफल
इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व पाये जाते हैं। यह दांतों की सड़न से लड़ता है। साथ ही दिमाग को मजबूत कर के एल्जाइमर से लड़ता है। इसे खाने में मिला कर खाने से भूख बढती है। यह पुरुषों में बच्चा पैदा करने की शक्ति भी देता है।

काली मिर्च
काली मिर्च पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड को बढावा देता है जो कि पाचन क्रिया में मददगार होता है। इसे खाने से आपको कब्ज नहीं होगा और पेट भी सही रहेगा। इसमें आइरन होता है जो कि शरीर के लिये जरुरी है। साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को लो करने में मदद करता है।

हींग
अगर यह थोड़ी मात्रा में ली गई तो यह असर नहीं करेगी और अगर इसे बहुत ज्यादा खाया गया तो आपकी तबियत खराब हो सकती है, तो इसे हमेशा सीमित मात्रा में लें। हींग अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, कफ, महिलाओं में इनफर्टिलिटी और मर्दो में बाझपन को ठीक करने के लिये कारगर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
