Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शरीर में पानी की मात्रा बढाने वाले फल-सब्जियां
शरीर में पानी की कमी से कई बीमारियां जैसे, कब्ज, पाइल्स, किडनी स्टोन, खराब पाचन के साथ ब्लड प्रेशर भी लो हो जाता है। ऐसे में हमें खूब सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है। ज्यादा पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और शरीर से सारी गंदगी त्वचा के माध्यम से बाहर निकलती है। पानी पीने से शरीर का तापमान भी सही रहता है। हांलाकि अगर आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फल और सब्जियां शामिल करें जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा रहती है तो आप डीहाइड्रेशन से मुक्ती पा सकते हैं। इन फलों और सब्जियों में ना केवल पानी ही बल्कि विटामिन और प्रोटीन भी रहता है।
पानी से भरे फल जैसे, तरबूज, खीरा, अंगूर, टमाटर, गाजर आदि हैं। गर्मी में तरबूज खाने और उसका रस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। यह आपको तरोताजा भी करेगा। आइये देखते हैं पानी की मात्रा बढाने वाले फल और सब्जियां कौन-कौन सी हैं।

टमाटर
टमाटर में पोटैशियम और लाकोपाइन होता है और इसके अलावा 90 प्रतिशत पानी पाया जा है। टमाटर खाने से मोटापा भी घटता है।

गाजर
गाजर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है जो कि त्वचा और बालों के लिये बहुत अच्छा माना जाता है। यदि आप गाजर का रस नियमित रूप से पियें तो आपके शरीर की पानी की कमी की समस्या दूर हो जाएगी।

मूली
मूली में भी बहुत सारा पानी होता है। इसको खाने से पेट भरता है और मोटापे से भी मुक्ती मिलती है। यह आसानी से पच जाती है।

खीरा
खीरे में लगभग 96 प्रतिशत पानी और बाकी का 4 प्रतिशत रेशा होता है। इसे खाने से पेट भरता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

आडू
इस फल में विटामिन ए, सी और बीटा कैरोटीन होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकाल कर शरीर को तंदुरुस्त बनाता है।

संतरा
यह सिट्रस फ्रूट पानी से भरा हुआ होता है जो कि शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है। इसको नियमित रूप से पीने से त्वचा दमकने लगती है।

अनानास
इसमें घुलनशील रेशा और एंटीऑक्सीडेंट होता है जिसे पीने से शरीर में पानी की मात्रा बढती है।

तरबूज
गर्मियों के दिनों में तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। तरबूज में विटामिन ए, बी, पोटैशियम, मैगनीशियम और थाइमिन होता है।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में विटामिन , प्रोटीन और पोषण पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करती है। इसमें बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती इसलिये इसको खाने से मोटापा भी नहीं बढता।

अंगूर
अंगूर में बहुत ज्यादा पानी की मात्रा होती है। इसे अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करें, आपको पाचन की समस्या बिल्कुल भी नहीं होगी। पका हुआ अंगूर तासीर में ठंडा, मीठा और दस्तावर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
