Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चॉकलेट रखता है सबको खुशमिजाज
(आईएएनएस)| इस बात से हर कोई अवगत है कि ज्यादा मात्रा में शर्करा का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन अगर इसका सेवन संतुलित रूप में किया जाए, तो इसके कई फायदे हैं। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। शोध तो यह भी कहता है कि मीठा व्यंजन न सिर्फ प्रौढ़ावस्था आने की गति को धीमा करता है, बल्कि यह सुचारु रक्त संचार को सुनिश्चित करता है और आपको खुशमिजाज रखने में मदद करता है।
READ: डार्क चॉकलेट के स्वास्थ्य लाभ
मिरर डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, नया साल आने वाला है, इसलिए हर ओर चॉकलेट दिख रहा है, इसलिए बिना सोचे चॉकलेट्स का आनंद लीजिए, क्योंकि विभिन्न ब्रांडों द्वारा कराए गए शोध में यह बात सामने आई है कि चॉकलेट आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कोकोआ : चॉकलेट में कोकोआ होता है, जिसमें 'फ्लावानॉल' नामक एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो रक्त संचार को सुचारु करने में सहायक है। चॉकलेट में जितनी ज्यादा मात्रा में कोकोआ होगा, आपकी सेहत के लिए वह उतना ही फायदेमंद होगा।
ब्रेन पावर : वैज्ञानिकों के मुताबिक, आप जितनी ज्यादा मात्रा में फ्लावानॉल से भरपूर कोकोआ का सेवन करेंगे आपकी मानसिक क्षमता में उतनी ही वृद्धि होगी।
बुढ़ापे की गति धीमी : त्वचा की सिकुड़न से लड़ने वाले प्रोटीन कोकोआ से भरपूर चॉकलेट में भी पाए जाते हैं।
खुश बनाए : वैज्ञानिक पत्रिका न्यूट्रीशनल न्यूरोसाइंस के मुताबिक, चॉकलेट आपका मूड बेहतर रखता है और अवसाद के लक्षणों को कम करता है।
कोलेस्ट्रॉल में कमी : उच्च कोकोआ युक्त चॉकलेट खाने से न केवल कोलेस्ट्रॉल कम होता है, बल्कि यह रक्तचाप को भी कम करने में सहायक है।
वजन घटाए : अध्ययन में यह बात सामने आई है कि एक चॉकलेट खाने से वजन बढ़ाने वाले भोजन की इच्छा में कमी होती है, जिससे आपका वजन नियंत्रित रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
