Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जूडो शरीर के संपूर्ण विकास के लिए अहम
(आईएएनएस)| देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युजंय सभागार में गुरुवार को उत्तराखंड के पहले सीनियर राष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप का उद्घाटन करते हुए विश्वाविद्यालय के कुलाधिपति प्रणव पण्ड्या ने जूडो को शरीर के संपूर्ण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। भारतीय जूडो महासंघ, उत्तराखंड जूडो संघ और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में हो रहे इस चैम्पियनशिप में 26 राज्यों एवं छह विभिन्न विभागों की टीमें हिस्सा लेंगी।
इस अवसर पर पण्ड्या ने कहा, "जूडो एक साहसिक खेल है। इसमें सफलता पाने के लिए शारीरिक क्षमता के साथ साथ मानसिक दृढ़ता का होना अति आवश्यक है।"

पण्ड्या ने देशभर की महिलाओं को भी जूडो सीखने की सलाह देते हुए कहा, "यदि नारियां जूडो सीखती हैं, तो कई प्रकार की समस्याओं का समाधान खुद कर सकेंगी। READ: पतली कमर पाने के लिए कुछ टिप्स
पण्ड्या ने हाल ही में पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल में तालिबानी आतंकियों द्वारा हुए बालसंहार पर शोक व चिंता व्यक्त की और घटना में मृतकों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
भारतीय जूडो महासंघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने उद्घाटन करते हुए कहा, "पिछले दिनों हांगकांग में हुई जूडो प्रतियोगिता में भारत ने शानदार सफलता अर्जित की। इससे लगता है कि जूडो के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने लगा है।"
उद्घाटन सत्र के दौरान उत्तराखंड जूडो संघ की ओर से पण्ड्या ने शिक्षा, समाज व चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राज्य के पांच विद्वानों को 'उत्तराखंड रत्न' से सम्मानित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
