Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
इन कारणों को जानने के बाद आप आज से ही शुरु कर देगें वर्कआउट करना
हम आपको 8 कारण बताते हैं, जिससे आपको दिन की शुरुआत वर्कआउट से करनी चाहिए। कुछ लोग आपको कहेंगे कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस समय वर्कआउट करते हैं। वे कहते हैं कि आप सुबह 7 बजे वर्कआउट करें या शाम 7 बजे, परिणाम हमेशा एक जैसा ही रहेगा। फिर भी फिटनेस एक्सपर्ट सुबह के समय ट्रेनिंग करने की सलाह देते हैं।
आज हम आपको 6 कारण बता रहें हैं कि आखिर क्यों आपको सुबह—सुबह वर्कआउट करना चाहिए।

मेटाबॉलिज्म का शुरू होना
सुबह के समय में ट्रेनिंग करने से आपका मेटाबॉजिल्म तेजी से शुरू होता है और लंबे समय तक इसे बनाए रखने में मदद मिलती है। इस तरह आप बढ़े हुए मेटाबॉलिज्म से ज्यादा कैरोली बर्न कर पाएंगे। अगर आप पूरे दिन बैठकर काम करते हैं तो फिर आपको सुबह-सुबह वर्कआउट करना ही चाहिए।

दिन भर रखे ऊर्जावान
सुबह एक्सरसाइज करने से आप दिन भर ऊर्जावान बने रहेंगे। अगर आप शाम के समय ज्यादा थकान महसूस कर रहे हैं तो अलग दिन सुबह आपको सबसे पहले जिम जाना चाहिए। ऐसा करने से इंडॉर्फिन सहित दूसरे हार्मोन का स्राव होगा जो आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखेगा।

दिमाग को बनाए तेज
शोध से यह पता चला है कि एक्सरसाइज से दिमाग भी तेज होता है। सुबह के समय एक्सरसाज करने से तनाव दूर होता है और दिमाग स्वस्थ रहता है। अपने दिन की शुरुआत से पहले अगर आप एक्सरसाइज करेंगे तो इससे आपका दिमाग दिनभर के काम के लिए पूरी तरह से तरोताजा रहेगा, क्योंकि आपने बेंच-प्रेस और ट्रेडमिल के जरिए पिछले दिन के सारे तनाव को दूर कर दिया है। साथ ही आपके पूरे दिन उदास होने की संभावना भी खत्म हो जाएगी

भूख लगने को दुरुस्त करे
सुबह एक्सरसाइज करने से पूरे दिन भूख लगने की प्रक्रिया दुरुस्त रहती है। ऐसे लोग न सिर्फ कम खाते हैं (एक्सरसाइज से इंडॉर्फिन निकलने से भूख कम लगता है), बल्कि स्वस्थ प्रोटीन और स्वस्थ भोजन पर जोर देते हैं। आप पाएंगे कि आपके भेाजन का समय नियमित होता जा रहा है और आप खुद को थका हुआ भी महसूस नहीं कर रहे हैं। यह आपको बहुत अधिक खाने से रोकेगा।

मानसिक जागरुकता को बढ़ाए
वर्कआउट के बाद आप खुद को ज्यादा सचेत महसूस करने लगेंगे और और हर तरह की समस्या का सामन करने के लिए तैयार रहेंगे। अगर आप अपने दिन की शुरुआत वर्कआउट से करेंगे तो आप दिन भर काम से होने वाले तनाव से बेहतर तरह से निपट सकेंगे। दरअसल वर्कआउट आपकी मानसिक क्षमता को 4 से 10 घंटे तक बढ़ा देती है। ऐसा आक्सीजन से भरपूर रक्त के दिमाग में पहुंचने से होता है।

अच्छी नींद
नियमित वर्कआउट करने से आपको अच्छी नींद भी आएगी। वैसे तो आपका शरीर ही आपको यह बता देगा कि सोने का समय हो गया है, पर चूंकि सुबह आपको वर्कआउट के लिए जल्दी उठना होगा, इसलिए भी आप सही समय पर सोएंगे। अगर आप ठीक तरह से आराम नहीं करेंगे तो कार्डियो को बेहतर बनाना काफी मुश्किल हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
