Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
नहीं घट रहा मोटापा तो आजमाएं चिया सीड
हर बड़ी चीज़ एक छोटे साइज़ में आती है। यानी चिया सीड, जो कि दिखने में होती है छोटी मगर इसके गुण होते हैं बडे़। चिया सीड को सुपर सीड की श्रेणी में रखा जाता है। इन बीज़ों को जब पानी में डाल कर थोड़ी देर के लिये रखा जाता है तो, यह आकार में काफी बड़े दिखने लगते हैं।
READ: तिल के बेमिसाल फायदे
चिया सीड तुलसी चिया सीड ढेर सारे पोषण से भरी है। इनमें फाइबर और पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर में जा कर हमारी अंदरूनी ताकत को बनाए रखने में सहायक हैं। इसमें आयरन, प्रोटीन, फाइबर तथा ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिये चिया सीड रामबाण है क्योंकि यह बार बार लगने वाली भूख को शांत करती है और चयापचय प्रणाली को बढ़ाती है, जिससे फैट बर्न होता है। बाजार में यह भूरे और काले रंग में मिल जाएगा। आप इसे सलाद, दूध, जूस, सूप, पुडिंग आदि में डाल कर खा सकते हैं।
आज इस आर्टिकल में हम आपको चिया सीड के बढियां स्वास्थ्य लाभ बताएंगे तो, जरा ध्यान से पढ़ना...

मधुमेह से बचाव
चिया सीड में जैल जैसा पदार्थ होता है जो पाचक एंजाइम और कार्बोहाइड्रेट के बीच में अवरोध करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

मोटापा घटाए
चिया सीड में मौजूद पोषण पेट को हमेशा भरे रहने का एहसास दिलाते हैं। साथ ही यह शरीर से घातक पदार्थों को भी बाहर निकालता है। यह कार्बोहाइड्रेट में कम होता है, जिससे भूख भी कम होती है।

हड्डियां और दांत बनाए मजबूत
28 ग्राम चिया सीड में आपको 18% तक का कैल्शियम प्राप्त होगा जो कि दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिये काफी है। साथ ही इसमें मैगनीश्यिम, प्रोटीन और फॉस्फोरस भी पाए जाते हैं।

प्रोटीन का अच्छा सोर्स
चिया सीड प्रोटीन की कमी भी पूरी करता है। यह शरीर को कार्य करने में मदद करता है। यह मासपेशियों के विकास, इम्यूनिटी बनाए रखने तथा शरीर का पीएच लेवल चेक रखता है।

हृदय की तंदरुस्ती
चिया सीड में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि शरीर में अच्छा कोलेस्ट्रॉल पहुंचाने में मदद करता है। इससे हृदय की बीमारियां नहीं होती।

शरीर का पोषण पूरा करे
इसका रोजाना 1 चम्मच खाएं क्योंकि यह आपके शरीर के रोजाना का पोषण पूरा करने में सहायता करता है।



Click it and Unblock the Notifications
