Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें, पानी पीने का सबसे अच्छा और सबसे खराब समय कौन सा है
बचपन से लेकर आज तक हमें यही बताया गया है कि हमें रोज़ 8 गिलास पानी पीने की आदत डालनी चाहिये। पर हम पानी उतना ही पीते हैं जितना हमें प्यास होती है। पानी को सही समय पर पीना बहुत जरुरी है क्योंकि इससे हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं और तमाम तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
पानी अगर गलत समय पर पिया गया तो हम कई बीमारियों को न्यौता भी दे सकते हैं। पानी का भरपूर सेवन करने से त्वचा और बालों में चमक आती है, मोटापा घटाने घटता है, पेट हमेशा सही रहता है, थकान मिटती है और दिमाग तथा शरीर हमेशा तरो-ताजा बने रहते हैं।
READ: सुबह खाली पेट पानी पीने के जबरदस्त फायदे
अगर आप कभी भी और किसी भी समय पर पानी पी लेते हैं, तो ऐसा ना करें। पहले पढे़ं कि आपको दिन भर में कब और कौन से समय पर पानी पीना चाहिये और कब पानी पीने से बचना चाहिये।

1. सुबह उठते ही पियें 1 से 2 गिलास पानी
ऐसा करने से आपके शरीर से सारी गंदगियां आराम से निकलेंगी और आपके अंग सुचारू रूप से काम करेंगे।

2. खाना खाने के आधे घंटे पहले पियें 1 गिलास पानी
खाना खाने से पहले अगर आप पानी पियेंगे तो आपकी भूंख थोड़ी कम हो जाएगी और आप कुछ कम खाएंगे जिससे आपका मोटापा घंटेगा। इसके साथ ही आपका पेट भी ठीक रहेगा।

3. खाना खाने के तुरंत बाद या पहले पानी ना पियें
खाना खाने के एक घंटे बाद पानी का सेवन करें जिससे पेट में खाना पचाने वाला जूस अपना प्रभाव दिखा सके। अगर आप खाना खाने के तुरंत पहले या बाद में पानी पियेंगे तो खाना जल्दी हजम नहीं होगा।

4. पानी की जगह दही, छाछ या रायता आदि का सेवन करें
अगर आप को खाना खाते वक्त भूख लगे तो पानी की जगह दही या रायता लें। इससे आपके शरीर को ठंडक मिलेगी और खाना भी आराम से हजम होगा।

5. भूख लगने पर पानी पियें
अगर भूख लगे तो सबसे पहले पानी पियें और फिर 10 मिनट का इंतजार करें और फिर भी अगर भूख ना मिटे तो कुछ खाएं। ऐसा करने से आप बेकार का स्नैक खाने से बचेंगे।

6. थकान लगने पर पानी पियें
हमारा दिमाग 75% पानी से भरा हुआ है। अगर आप थकान लगने पर पानी पियेंगे तो आपका दिमाग अच्छे से काम करेगा और आपका मन काम में भी पूरी तरह लगेगा।

7. दिन के शुरुआत में ढेर सारा पानी पियें
दिनभर ढेर सारा पानी पीना चाहिये और जैसे जैसे शाम होने लगे, पानी का सेवन कम कर देना चाहिये, जिससे रातभर बाथरूम की ओर ना भागना पडे़।

8. नहाने से पहले पानी पियें
नहाने से पहले पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम करने में सहायता मिलती है। अगर गरम शॉवर ले रहे हों तो नहाने से पहले ठंडा पानी पीने से बचें।

9. एक्सरसाइज के पहले और आखिर में पानी पियें
यह बहुत जरुरी है कि जब भी आप एक्सरसाइज करें तो उससे पहले पानी पी लें, जिससे आपकी मासपेशियों को एनर्जी मिल सके। पानी पीने से थकान कम लगती है। अगर आप ठीक से पानी नहीं पियेंगे तो आप जल्द ही थक जाएंगे।

10. बीमारी, प्रेगनेंसी या स्तनपान करते वक्त पानी पियें
अगर आप बीमार है तो पानी पीने से आपकी बॉडी जल्द ही रिपेयर हो जाएगी। प्रेगनेंट और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को आम दिनों के मुकाबले अधिक पानी का आवश्यकता होती है। इन्हें हर दिन 10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
