Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
एसिडिटी की वजह से पेट दर्द है तो करें ये उपचार
अगर आपको एसिडिटी, पेट दर्द और गैस की समस्या एक साथ ही हो जाए तो हमारे बताए हुए आसान से घरेलू उपचारों को आजमाना ना भूलें। एसिडिटी एक बहुत ही आम समस्या है जो हर दिन किसी ना किसी को होती ही है।
जब एसीडिटी होती है तब सीने और छाती में जलन होने लगती है। इसके अलावा गले में जलन और अपचन भी इसके लक्षणों में शामिल होता है। जहां अपचन की वजह से घबराहट होती है, खट्टी डकारें आती हैं। वहीं खट्टी डकारों के साथ गले में जलन-सी महसूस होती है।
READ: एसिडिटी और सीने में जलन से निजात पाने के लिये करें ये 10 बदलाव
लेकिन हमारे किचन में ही इतनी सारी प्राकृतिक दवाइयां मौजूद हैं, जिनका सेवन करने से आपकी एसिडिटी की समस्या झट पट गायब हो जाएगी।

ठंडा दूध
एसिडिटी का पेट दर्द दूर करने के लिये फ्रिज में रखा ठंडा दूध बडे़ काम आ सकता है। अगर रात में एसिडिटी बनें तो ठंडा दूध पियें।

छाछ या मठ्ठा
छाछ में एक चुटकी नमक डाल कर पियें। आपको 5 मिनट में ही राहत मिल जाएगी। इसको बिना काली मिर्च डाले ही पियें।

ग्रीन टी
चाय पीने की जगह पर ग्रीन टी पियें क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो इंफेक्शन और एसिडिटी को जल्द ठीक करता है। आप चाहें तो ग्रीन टी में नींबू का रस भी मिक्स कर सकती हैं।

एप्पल साइडर वेनिगर
एक गिलास ठंडे पानी में 1 छोटा चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिक्स करें और धीरे धीरे कर के पियें। इससे आपके पेट को राहत मिलेगी और इंफेक्शन भी दूर होगा।

चावल का पानी
चावल को खुले भगौने में पका कर उसका पानी निकाल कर उसमें नींबू का रस मिक्स करें। इसे पियें और एसिडिटी से राहत पाएं।

नींबू पानी
खाली पेट रोज सुबह नींबू पानी पियें। इससे आपके पेट में कभी भी एसिडिटी नहीं होगी। आप इसको पी कर अपना वजन भी घटा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
