Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
रमज़ान स्पेशल: इफ्तार के समय कैसी होनी चाहिये आपकी डाइट
रमज़ान के समय अगर आप रोज़े रख रहे हैं, तो सेहरी और इफ्तार के समय थोड़ा सोंच समझ कर खाइये। अगर इस दौरान डाइट सही हो तो, आपकी सेहत भी बनी रहेगी नहीं तो आगे चल कर आपको काफी परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है।
दिन में जहां आपको एनर्जी से भरा आहार खाना चाहिये, वहीं शाम को आपके आहार में लो कैलोरी और हाई एनर्जी वाले आहार होने चाहिये। इफ्तार के समय आपको तली-भुनी चीज़ो से थोड़ा परहेज रखना चाहिये।
रमजान स्पेशलः कश्मीरी मिर्च कोरमा
सेहरी के समय क्या खाएं
सुबह के समय आपको देर में हज़म होने वाले आहार खाने चाहिये, जैसे दालें, ओट्स, छिलके वाले आलू, बींस और फल रेशेयुक्त फल आदि।
इफ्तार के वक्त क्या न खाएं
इस दौरान ऐसे आहार न खाएं जो जल्दी हज़म हो जाते हैं जैसे, मैदा या तली भुनी चीज़ें। इसमें आप मिठाई, केक या बिस्कुट आदि से भी परहेज कर सकते हैं।

फ्रूट सैलेड
एक बाउल सेब, तरबूज, केला और अंगूर से भरा हुआ खाइये। इससे आपको ढेर सारी एनर्जी मिलेगी।

अनाज
एक कटोरा अनाज यानी कार्नफ्लेक्स आदि खाने से शरीर को भरपूर्ण फाइबर मिलता है। इसमें थोड़ी सी किशमिश,शहद और दूध मिक्स कर लें।

पीनट बटर
ब्रेड पर पीनट बटर लगा कर खाने से ऊर्जा मिलती है।

बादाम
अपनी एनर्जी लेवल को मेंटेन करने के लिये एक मुठ्ठी बादाम जरुर खाएं।

दही
खाने के साथ एक कटोरी दही खाएं। इससे आपको अच्छी मात्रा में विटामिन बी मिलेगा। अच्छा होगा यदि दही में आप कटे हुए ताजा फल मिला लें तो।

उबले अंडे
अंडे उबाल कर उसके सफेद भाग का सेवन करने से शरीर को अच्छी मात्रा में प्रोटीन मिलता है।

लाल और काले बींस
आधा कप बींस आपके रोजाना पोटैशियम की जरुरत को पूरा कर सकते हैं। बींस को उबाल कर उन्हें सैलेड या फिर पास्ता में डाल कर खाएं। इससे आपको काफी एनर्जी मिलेगी।

स्मूदी और शेक्स
दूध और ताजे फलों से तैयार स्मूदी में भरपूर्ण पोषण होता है। आप इसमें कुछ खजूर भी डाल कर ब्लेंड कर सकती हैं। इससे ना केवल आपको ताकत मिलेगी बल्कि स्वाद भी प्राप्त होगा।

बैरीज़
टेस्टी बैरीज़ में आपको ढेर सारा पोषण और एंटीऑक्सीडेंट मिलेगा। चाहे यह स्ट्रॉबेरी हो या फिर ब्लू बैरीज़, इन्हें अपने आहार में जैसे, शेक्स, कॉर्नफ्लेक्स या सैलेड में मिक्स करें और खाएं। इनसे आपको काफी एनर्जी आएगी।

खजूर
यह आराम से हज़म हो कर आपको तुरंत एनर्जी देते हैं। इसे रोज़ा तोड़ कर तुरंत ही खाएं, जिससे आपको शक्ती मिले।



Click it and Unblock the Notifications