Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
गरम-गरम दूध पीने के क्या हैं फायदे
बहुत से लोगों को नहीं पता कि गरम दूध में कितने सारे फायदे छुपे हुए हैं। अगर रात को थकान होने के बावजूद भी नींद ना आए या फिर कब्ज ने कई दिनों से परेशान कर रखा हो, तो गरम-गरम दूध आपकी सहायता कर सकता है।
READ: दूध से होने वाली एलर्जी के लिए 10 घरेलू उपचार
हम सभी जानते हैं कि दूध पीने से सेहत में कितना निखार आता है लेकिन गरम दूध पीने से हमें क्या लाभ पहुंचता है, ये किसी को नहीं पता। आज हम आपको बताएंगे कि गरम-गरम दूध को अपने आहार में रोजान शामिल करने से सेहत को कौन से फायदे पहुंचते हैं।
READ: शुक्राणु बढ़ाने में कैसे मददगार गरम दूध और शहद
नोट: दूध में मिठास के लिए चीनी न डालें, मीठा दूध कफ कारक होता है। चीनी मिलाकर पीने से कैल्शियम नष्ट होता है। अगर मीठे की जरूरत हो, तो शहद, मुनक्का या मिस्री डालें।

प्रोटीन कर उत्तम स्रोत
गरम दूध प्रोटीन और विटामिन का प्राकृतिक स्रोत है इसलिये आपको इसे अपनी रोजाना की डाइट में लेना चाहिये। अगर आपको मजबूत मासपेशियां चाहिये तो रोजाना ब्रेकफास्ट में दूध जरुर पियें।

कैल्शियम की कमी पूरी करे
अगर आपके दांत संवेदनशील हैं तो गरम दूध आपको जरुर फायदा करेगा। गरम दूध में कैल्शियम, आयोडीन और फॉस्फोरस पाया जाता है जो दांतों और मसूड़ों को मजबूती प्रदान करता है। भोजन के बीच में गरम दूध पीने से दांतों की कोटिंग बरकरार रहती है।

तनाव कम करे
जिस दिन आपको लगे कि आप ज्यादा तनाव में हैं तो, तुरंत गरम दूध पी लें, इससे आप रिलैक्स हो जाएंगे। गरम दूध मासपेशियों और नर्व को तनाव रहित करता है।

ऊर्जा बढाए
थकान लगने पर गरम दूध पीने से शरीर में दुबारा ऊर्जा भर उठती है। गरम दूध स्कूल जाते हुए बच्चों को जरुर पीना चाहिये, जिससे उनके दिन की शुरुआत अच्छी हो।

PMS से छुटकारा
कई महिलाओं में मासिक धर्म के समय मूड में बदलाव देखा जाता है। तो अगर आपको भी ऐसा होता है तो आपको केवल एक गिलास गरम दूध का पीना होगा। इससे आप बेहतर महसूस करेंगी।

पूरक आहार के रूप में काम करे
ऐसे लोग जो कैंसर से पीडित हैं या फिर जिनके दांत कमजोर हैं और खाने को ठीक से चबा कर नहीं खा पाते, उन्हें गरम दूध पीने से लाभ पहुंचता है। दूध एक ऐसा आहार है जो शरीर में सभी आहारों की कमी को पूरा करता है।

अच्छी नींद दिलाए
कई लोगों को दिनभर थकने के बाद भी नींद नहीं आती। ऐसे में एक सोने से पहले एक गिलास गरम दूध पियें। इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है जो दिमाग को शांत करता है और नींद लाने में सहायक होता है।

गले के दर्द को दूर करे
अगर गले में दर्द है और ठंड लग गई है तो दूध एक दवा के रूप में काम करता है। यह गले में संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है और दर्द से राहत दिलाता है।

शरीर में पानी की कमी पूरी करे
गरम दूध शरीर को पूरी तरह से रिचार्ज करता है। अगर आप जिम से सीधे एक्सरसाइज कर के आते हैं तो गरम दूध जरुर पियें। इससे शरीर में एलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी होगी और शरीर तुरंत हाइड्रेट हेागा।

कब्ज दूर करे
रात में सोने से पहले एक कप गरम दूध का पियें। अगर आपको भयंकर कब्ज की बीमारी है तो आप गरम दूध में इसबग़ोल की भूसी मिला कर पी जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
