Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पनीर की सच्चाई: पनीर खाने से बढ़ता है मोटापा या फिर मिलती है अच्छी सेहत?
आज पनीर भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इसको कई सारे व्यंजन बनाने में प्रयोग किया जाता है, जैसे- सब्जी, भुर्जी, सूप, सलाद, स्नैक, मिठाई और डेज़र्ट आदि।
आप पनीर को चाहे जिस तरह भी खाएं, आपको उतना ही स्वाद मिलेगा। पनीर डेरी प्रोडक्ट का सबसे स्वस्थ और स्वादिष्ट उत्पाद है पनीर, प्रोटीन का सबसे उत्तम स्रोत है, खासतौर पर वेजिटेरियन खाने वालों के लिये।
Paytm Offer: Get 70% Discount on Fitness Equipments and Accessories Hurry Up
हम में से कई लोगों की यह धारणा है कि पनीर में मीट के मुकाबले ही कई गुना प्रोटीन पाया जाता है, जो कि बिल्कुल गलत है। वास्तव में, पनीर में प्रोटीन और वसा एक ही मात्रा में शामिल होती है। तो, अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पनीर खाने से हम फिट होंगे या फिर मोटे? यहां पर पढिये पूरी जानकारी...
पनीर की टेस्टी रेसिपी के लिये यहां क्लिक करें
पनीर में क्या पाया जाता है:
पनीर, दूध को फाड़ कर तैयार किया जाता है। इसको बनाते वक्त जो पानी बच जाता है, वह "वे प्रोटीन" होता है। अक्सर लोग इस पानी को फेंक देते हैं, पर अगर आपको शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी है तो इसे पी जाइये। पनीर, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स और प्रोटीन से बना हुआ उत्पाद है।
100 ग्राम पनीर में आपको थोड़ी मात्रा में कार्ब, 8 ग्राम प्राटीन और 8 ग्राम फैट्स मिलेंगे। तो ऐसे में ना तो यह पूरी तरह प्रोटीन और ना ही फैट का ही स्रोत माना जा सकता है। अगर आप पनीर को संतुलित तरीके से खाएंगे, तो आप मोटे नहीं बल्कि फिट बनेंगे।
पनीर खाने का समय
पनीर को कभी भी एक्सरसाइज़ करने के पहले या फिर बाद में नहीं खाना चाहिये क्योंकि आपकी बॉडी को फैट की आवश्यकता नहीं है। इसमें मौजूद फैट आपकी पाचन क्रिया को धीमा कर देगा। पनीर को रात को सोने से एक घंटे पहले खाया जा सकता है।
सोते वक्त हमारी मासपेशियां और लंबाई बढ़ जाती है, जिसके लिये हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में पनीर खाना एक अच्छा ऑपशन होता है। आप चाहें तो इसे दिन के वक्त भी खा सकते हैं, लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिये।
अधिक जानकारी के लिये देंखें ये वीडियो:
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
