Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पीयें जीरे और गुड़ का पानी, दूर होंगी शरीर की सारी बीमारियां
कल्पना कीजिये कि आप छोटी मोटी बीमारियों के लिए हर बार डॉक्टर के पास जाते हैं और अपना मूल्यवान समय और पैसे नष्ट करते हैं! जी हाँ, हम जानते हैं कि कैसा महसूस होता है। हम सभी डॉक्टर और आधुनिक दवाईयों पर इतने अधिक निर्भर हो गए हैं कि हम यह महसूस ही नहीं कर पाते कि हमारे रसोईघर में कई ऐसे पदार्थ होते हैं जिनमें औषधीय गुण होते हैं।
जी हाँ, यह सही है कि कई ऐसे पदार्थ जिनका उपयोग हम खाना बनाने में नियमित तौर पर करते हैं उनका उपयोग कई प्रकार की बीमारियों के उपचार में तथा कई बीमारियों को रोकने में सहायक होता है।
JABONG OFFER! Flat 30% off on minimum purchase of Rs 1699. Coupon Code - 30EXTRAOFF
क्या आप जानते हैं कि गुड़ और जीरे में भी ऐसे गुण होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं? एक पानी के बर्तन में 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच गुड़ मिलाएं। अब इस पानी को उबालें।
इसे कुछ मिनिट तक उबालें तथा इस मिश्रण को एक कप में निकालें। आपका ड्रिंक सेवन के लिए तैयार हैं। इस ड्रिंक को प्रतिदिन सुबह नाश्ता करने से पहले पीयें। यह जानने के लिए किस प्रकार जीरा और गुड़ आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, आगे पढ़ें।

1.पेट फूलने से आराम दिलाता है
जीरे और गुड़ का मिश्रण एसिड के प्रभाव को बेअसर कर देता है जिसके अकारण पेट में गैस बनना, पेट फूलना और एसिडिटी कम होती है।

2. शरीर के तापमान को कम करता है
यह प्राकृतिक पेय शरीर के तापमान को कम करता है और शरीर के तापमान को नियमित करता है जिससे बुखार, सिरदर्द और जलन आदि से राहत मिलती है।

3. शरीर के दर्द को कम करता है
जीरे और गुड़ के मिश्रण में प्रदाहनाशी गुण होते हैं अत: यह प्रभावित भाग में रक्त प्रवाह को बढाकर शरीर के दर्द को कुछ हद तक कम करता है।

4. मासिक धर्म को नियमित करता है
यह मिश्रण महिलाओं के शरीर में हार्मोंस के असंतुलन को नियमित करता है और इस प्रकार मासिक धर्म की अनियमितता को दूर करता है। यह मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।

5. यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स है
जीरे और गुड़ का यह मिश्रण प्राकृतिक बॉडी डिटॉक्स (विषैले पदार्थों को बाहर निकालना) की तरह कार्य करता है जो आपके संपूर्ण शरीर को स्वच्छ करता है तथा शरीर से विषैले पदार्थों को प्रभावी रूप से बाहर निकालता है तथा इस प्रकार आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत बनाता है।

6. कब्ज़ को रोकता है
आयुर्वेद में भी यह बताया गया है कि यह मिश्रण कब्ज़ से आराम दिलाने तथा उसे रोकने में सहायक होता है क्योंकि यह मल त्याग की प्रक्रिया को नियमित करता है।

7. एनीमिया से बचाव
जीरा तथा गुड़ दोनों में पोषक तत्व तथा खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक होते हैं। इस प्रकार यह ड्रिंक एनीमिया से बचाव करता है।



Click it and Unblock the Notifications
