Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
सौंफ की चाय पीजिये... सारी बीमारियां हो जाएंगी छू मंतर
वे लोग जिन्हें पेट की परेशानी रहती है जैसे, गैस या अपन आदि, उनके लिये सौंफ की चाय काफी लाभकारी होती है। इसके अलावा यह उन माताओं को भी दिया जाता है, जिनका दूध कम बनता है।
सौंफ के दानों का प्रयोग हम मुंह को फ्रेश करने के लिये करते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। क्या आप जानते हैं कि सौंफ की चाय भी बनती है और पुराने जमाने से ही लोग इसका सेवन बीमारियों को दूर करने के लिये किया करते थे।
वे लोग जिन्हें पेट की परेशानी रहती है जैसे, गैस या अपन आदि, उनके लिये सौंफ की चाय काफी लाभकारी होती है। इसके अलावा यह उन माताओं को भी दिया जाता है, जिनका दूध कम बनता है। यदि आप भी सौंफ की चाय का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

1. महिलाओं का स्वास्थ्य सुधारे
सौंफ की चाय में इस्ट्रोजेन बढाने की क्षमता होती है, जिससे महिलाओं में हार्मोन की गड़बड़ी ठीक होती है। इसके अलावा अगर स्तनपान करवाने वाली महिला को दूध कम बन रहा है, तो वह उसमें भी मदद करती है। पीरियड्स के दौरान पेट दर्द में भी आराम देती है।

2. पाचन क्रिया सुधारे
इस चाय को पीने से पेट की गैस में आराम मिलता है। डायरिया, पेट फूलने या पेट दर्द आदि में यह चाय काफी अच्छी होती है।

3. पेट के कीड़े मारे
यह पेट में जा कर एसिड लेवल को कम करती है और आंत में पनप रहे बैक्टीरिया और कीड़े को नष्ट करती है।

4. खून साफ करे
यह आपके लीवर को शराब से पहुंचने वाले नुकसान से बचाती है और जॉन्डिस को होने से रोकती है। साथ ही यह खून को साफ करके किडनी के कार्य को तेज करती है और किडनी में स्टोन होने स बचाती है।

5. मोटापा घटाए
अगर आपके चेहरे और बॉडी में सूजन रहती है तो, यह चाय उसे कम करती है और वजन को बढने से रोकती है। यह आपका मैटाबॉलिज्म बढाती है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। यह आपके भूख को भी कंट्रोल करती है।

6. गठिया से आराम दिलाए
यह चाय शरीर को अंदर से साफ करती है और आपके जोड़ों और कोशिकाओं के स्वास्थ्य को सुधारती है। इससे दर्द में कमी आती है।

7. इम्यून सिस्टम बढाए
यह आपके शरीर को इतना मजबूत बना देती है कि आपको बैक्टीरिया और वायरस से होने वाली बीमारियों से बचाव मिलता है। सर्दियों में यह चाय पीने से गले की खराब, जुखाम, बुखार आदि से आराम मिलता है।

8. आंखों के लिये
रातभर ठीक से ना सो पाने की वजह से सुबह उठने पर आंखों में भारी सूजन दिखाई पड़ती है। ऐसे में सुबह सौंफ की चाय बनाइये और रूई की बॉल ले कर उसमें डुबो कर आंखों पर 10 मिनट के लिये रखिये। इससे आंखों की सूजन कम होती है।

9. हार्मोन को बैलेंस करे
एक स्वस्थ लीवर हार्मोन को बैलेंस करने में काफी योगदान करता है। इस चाय को कुछ दिनों तक रोज़ पियें, आपका हार्मोन बैलेंस हो जाएगा।

10. हृदय को मजबूती दे
सौंफ की चाय में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। इसे पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल में कमी आती है और हाई बीपी सामन्य हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
