Latest Updates
-
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत
लंच में खाए जाने वाले कौन से फूड बना सकते हैं गैस
लंच, दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता है। शरीर को सारा दिन ऊर्जावान बनाएं रखने के लिए लंच सही और पोषक तत्वों से भरपूर करना बेहद आवश्यक होता है।
स्वास्थ्यवर्धक लंच करने से शरीर को नाश्ते के बाद पुन: ऊर्जा और ताकत मिलती है। लंच करने से शरीर का ब्लड सुगर लेवल भी सही बना रहता है।
लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि लंच करने के कुछ ही देर बाद आपको गैस बनने लगती है। ऐसे में सारा दिन चौपट हो जाता है और कई बार आने वाली डकारें या पाद की वजह से आपको दूसरों के सामने शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है।
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि लंच में किस प्रकार के भोजन को करने से गैस बनने की समस्या उत्पन्न होती है। पढिए:

1. बीन्स :
बीन्स, स्वास्थ्यवधर्क और अच्छी होती हैं लेकिन इसमें ओलिगोसाच्चाराइड्स होते हैं जो एक प्रकार के सुगर मॉलिक्यूल होते हैं जो आसानी से नहीं पचते हैं। अगर बीन्स को सारी रात पानी में भिगो दें और फिर बनाएं तो ये मॉलिक्यूल आसानी से पच जाते हैं अन्यथा गैस बनने लगती है। लंच में बीन्स का सेवन करने से थोड़ा बचना चाहिए।

2. मटर:
बीन्स की तरह मटर में भी अपाच्य ओलिगोसाच्चाराइड्स होते हैं जिनमें पेट में गैस बनाने की क्षमता होती है। उबली हुई मटर से थोड़ी राहत मिल सकती हैं लेकिन अगर किसी को पेट में अक्सर समस्या बनी रहती है तो मटर का सेवन दोपहर में करने से पहले सोच लें।

3. बदगोभी:
बदगोभी, गैस बनाने वाला फूड है। इसे लंच में खाने पर पेट में गैस बनना आम बात है।

4. गेहूं:
आपको जानकर ताज्जुब़ होगा लेकिन गेहूं में ग्लूटेन नामक प्रोटीन होता है जिसकी वजह से पेट में गैस बनती है। कई बार लंच में सादा खाना खाने के बाद भी गैस बनती है तो उसकी वजह गेहूं के आटे से बनी रोटियां भी होती हैं।

5. आलू:
आलू हर किसी की पसंद होती है। इसमें स्टार्च होता है जो पेट में गैस बना देता है। इसे लंच में नकारना थोड़ा मुश्किल पड़ जाता है लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा गैस बनती है तो आलू का सेवन कतई न करें।



Click it and Unblock the Notifications