स्‍वस्‍थ रहना है रात के डिनर में जरुर खाएं ये 7 चीज़ें

रात में हमें हल्‍का और स्‍वस्‍थ भोजन खाना चाहिये जिससे हमारे पेट को खाना हजम करने में कोई दिक्‍कत ना हो। आज हम आपको ऐसे फूड के बारे में बताएंगे जिसे आप रात को डिनर में ले सकते हैं।

रात में हमें हल्‍का और स्‍वस्‍थ भोजन खाना चाहिये जिससे हमारे पेट को खाना हजम करने में कोई दिक्‍कत ना हो। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रात में समय ना होने की वजह से झट से बनने वाला खाना, तला भुना, जमा हुआ या फास्‍ट फूड खा कर सो जाते हैं।

अगर आप रात को अस्‍वस्‍थ भोजन खाएंगे तो आपको ना केवल बीमारियां होंगी बल्‍कि आपकी चर्बी भी बढ़ेगी। आज हम आपको ऐसे फूड के बारे में बताएंगे जिसे आप रात को डिनर में ले सकते हैं। तो जरुर पढ़ें...

buttermilk

छाछ: दही की जगह पर रात में छाछ खाएं। इससे आपके पेट में ठंडक रहेगी और पाचन क्रिया दुरुस्‍त बनी रहेगी।

green curry

हरी पत्‍तेदार सब्‍जी: इन सब्‍जियों में ढेरसारा पोषण और फाइबर होता है। इन्‍हें रात में खाने से शरीर को पोषण मिलता है और खाना भी आराम से हजम होता है।

roti

चपाती: रात में चावल खाने से कोई फायदा नहीं होता। इस दौरान अगर चपाती खाई जाए तो पेट का हाजमा ठीक रहता है।

ginger

अदरक: यह पाचन क्रिया को दुरूस्‍त करता है। रात में अदरक को घिस कर खाने से इसका असर ज्‍यादा रहता है और फायदा भी मिलता है।

dal

दाल: रात में दाल खाने से शरीर को भरपूर्ण प्रोटीन मिलता है। जिम जाने वालों को रात में दाल जरुर खानी चाहिये।

milk

लो फैट मिल्‍क: दाल के मील के बाद आप दूध पी सकते हैं। इसमें प्रोटीन के साथ गुड फैट भी होता है जिससे आप हमेशा स्‍वस्‍थ बने रह सकते हैं।

honey

शहद: शक्‍कर की जगह पर आप शहद का प्रयोग करें। इससे आपके शरीर का मैटाबॉलिज्‍म ठीक रहता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion