Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियों में एक दम रामबाण जैसा काम करता है मठ्ठा, जानें इसके फायदे
छाछ या फिर कहें मठ्ठा, गर्मियों के दिनों में अमृत के समान माना जाता है। दही से बनने वाला यह पेय काफी सारे पौष्टिक गुणों से भरा हुआ है।
आयुर्वेद में तो यहां तक कहा गया है कि जो व्यक्ति भोजन के बाद एक गिलास मठ्ठा पीता है उसे पेट से जुड़े रोग नहीं होते।
अगर आपको दही खाना पसंद नहीं है तो, मठ्ठा तो जरुर पसंद आएगा क्योंकि यह स्वाद में खट्टा होता है और इसमें अगर काला नमक, जीरा और हींग आदि मसाले मिला लिये जाएं तो यह और भी चटकीला हो जाता है।
गर्मी के कारण अगर पेट खराब हो गया हो तो मठ्ठे में मिश्री, काली मिर्च और सेंधा नमक मिलाकर पीने से लाभ होता है। साथ ही इसको पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

शरीर का तापमान ठंडा करे
गर्मी की वजह से अगर तुरंत शरीर को ठंडक पहुंचानी है तो मठ्ठा पियें। यह उन महिलाओं को भी ठंडक पहुंचाता है जिन्हें मेनोपॉज के बाद गर्मी लगती है।

पाचन में मदद करे
खाने के साथ इसे लेने से पाचन अच्छा बना रहता है। साथ में यह आसानी से पच भी जाता है। इसमें यदि काली मिर्च या सेंधा नमक मिला दिया जाए तो बहुत अच्छा है।

मसालेदार भोजन के बाद पेट को पहुंचाए ठंडक
तीखा और मसालेदार भोजन खाने के बाद इसे जरुर पियें क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है जो मसालों की जलन को ठंडा कर देता है। इससे एसिडिटी भी ठीक होती है।

मोटापा घटाए
तेल और मसाले वाला भोजन खाने के बाद बटर मिल्क पीने से तेल आदि का असर पेट पर नहीं पड़ता। मोटापा घटाने के लिये रोजाना मठ्ठे में सेंधा नमक मिला कर पियें।

कैल्शियम से भरपूर है ये
जो लोग दूध नहीं पीते उनके लिये इसमें ढेर सारा कैल्शियम भी मौजूद है, इसलिये रोजाना छाछ पीने की आदत डाल लें।

ढेर सारे पौष्टिक तत्वों से भरा
कैल्शियम के अलावा छाछ में प्रोटीन, विटामिन बी और पोटैशियम की भी काफी मात्रा होती है। ये विटामिन और मिनरल्स आपके पूरे स्वास्थ्य के लिये अच्छे माने जाते हैं। साथ ही इसे पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

खूबसूरती बढ़ाए
अगर बाल झड़ें तो हफ्ते में मठ्ठे से दो दिन बालों को धुलें। यदि झुर्रियां हैं तो, आटे में मठ्ठा मिला कर चेहरे पर लेप लगाएं, इससे झुर्रियां कम होने लगेंगी।

पाइल्स दूर करे
ताजा बना मट्ठा पाईल्स के रोगियों के लिए हितकारक है।

कैंसर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर
इसके नियमित सेवन से कैंसर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर ठीक हो जाता है। इसमें बायो एक्टिव प्रोटीन हेाता है जो कि कोलेस्ट्रॉल को कम कर के ब्लड प्रेशर को कम करने के लिये जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
