Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अंकुरित गेहूं खाने के अनोखे फायदे
आज कल जिस तरह से मौसम में गर्मी बढ़ रही है, उसको देखते हुए हमें अपने खान-पान में थोड़ा बहुत बदलाव करना बहुत जरुर है।
चिकित्सक के अनुसार अगर लोग रोजाना अंकुरित अनाज का सेवन शुरु कर दें तो वे कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। अनाज को अंकुरित करने से उसके पोषक और पाचक गुण बढ़ जाते हैं।
Pick Best Meals & Go for Holidays/Adventures all Start from Rs.399 Only
यदि आप रोजाना अंकुरित गेहूं का सेवन करेंगे तो आपके शरीर को विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, फोलेट आदि मिलेंगे जो कि आपके त्वचा और बालों के लिये फायदेमंद है। इसे खाने से किडनी, ग्रंथियां, तंत्रिका तंत्र की मजबूती और रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद मिलती है।

अंकुरित गेहूं के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट भी बढ़ता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और रक्त शुद्ध होता है।
जिन लोगों को हर वक्त पाचन संबन्धी समस्या रहती है उनके लिये अंकुरित गेहूं अच्छा रहता है क्योंकि यह फाइबर से भरा होता है। यह अनाज पाचन तंत्र को सुदृढ बनाता है।
इससे शरीर को फाइबर मिलता है जिससे लंबे समय तक पट भरा रहता है। अगर आपको वजन घटाना है तो रोजाना अंकुरित गेहूं का सेवन करें।
इसे खाने का बेहतरीन समय कौन सा है
इसे ब्रेकफास्ट के समय खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसे सुबह खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। सलाह दी जाती है कि इसे 100 ग्राम से ज्यादा ना खाएं।
कैसे करें अंकुरित
गहूं को साफ कर के 6-12 घंटे के लिये साफ पानी में भिगो दें। फिर गेहूं को एक साफ सूती कपड़े में बांध कर रख दें। जब गेहूं अंकुरित होने लगे तब इनका मनचाहे तरीके से सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
