Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें, दिन में कितनी बार दूध पीना चाहिये आपको
शरीर को कैल्शियम की काफी आवश्यकता होती है जिसमें से दूध उसका एक सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। लेकिन कई लोग मोटे होने के डर से दूध नहीं पीते।
1 गिलास दूध में आपको 300 मिलीग्राम तक कैल्शियम मिल सकता है जो आपकी कैल्शियम की रोजाना कि आवश्यकता को पूरा कर सकता है। दूध में इतना ज्यादा पोषण मौजूद होता है जितना कि जूस और किसी स्पोर्ट ड्रिंक में भी नहीं होता।

कैल्शियम की जरुरत को पूरा करने के लिये कितना दूध पीना चाहिये?
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ अग्रीकल्चर के अनुसार 9 साल की उम्र तक के बच्चों तथा बड़ों को हर दिन लगभग 3 गिलास तक दूध पीना चाहिये। 1 गिलास में लगभग 250ml दूध होना चाहिये। तो अगर आप रोजाना तीन गिलास पियेंगे तो (250ml X 3 = 750ml) दूध हर दिन हो जाएगा। रोजाना तीन या चार गिलास दूध पीने से आपकी रोजाना की कैल्शियम की जरुरत पूरी हो जाएगी।

1 गिलास दूध में आपको कितना स्वास्थ्य लाभ मिलेगा?
1 कप दूध में रोजान के जरुरत भर के लिये 30% तक कैल्शियम मिल जाता है। साथ ही इसमें 25% तक विटामिन डी, 24% विटामिन बी, 20% फॉस्फोरस और 11% पोटैशियम होता है।

दूध पीने का अच्छा समय कब होता है?
आप इसे कभी भी पी सकते हैं :)

1 गिलास दूध में कितनी कैलोरीज़ होती हैं?
- भैंस के 250ml गिलास में 242 कैलोरीज़
- गाय के 250ml गिलास में 151 कैलोरीज़
- स्किम मिल्क के 250ml गिलास में 108 कैलोरीज़

फ्लेवर्ड मिल्क अच्छा है या बुरा
बाजार में मिलने वाला फ्लेवर्ड मिल्क डेर सारी शक्कर से भरी होती है जो कि हानिकारक होता है। इसके बजाए आप वे प्रोटीन शेक या नेचुरल फ्रूट स्मूदी पी सकते हैं।

कैसे बढ़ाएं दूध का सेवन
- दिन की शुरुआत दूध और वे प्रोटीन से करें।
- दूध को स्नैक के तौर पर लें। आप दूध के स्नैक के तौर पर भी पी सकते हैं।
- वर्कआउट करने के बाद दूध पिया जा सकता है।
- रात को सोने से पहले दूध पियें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
