Latest Updates
-
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल -
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता
पपीता वजन कम करने में कैसे मददगार है? आइये देखें
पका हुआ नारंगी रंग का पपीता न केवल एक मीठा फल है बल्कि इसमें शरीर के लिए आवश्यक कई पोषक तत्व मौजूद हैं। इसमें पाया जाने वाला पपाइन यौगिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन,मिनरल्स और फास्फोरस की अधिकता है।
ABOF End Of Season Sale! Get Upto 60% Off on Fashion Wear For Both Men and Women
इसमें एंटी-ओक्सीडेंट्स और फायबर भी प्रचूर मात्रा में हैं जो कि शरीर से विषैले पदार्थों को निकालते हैं और अतिरिक्त चर्बी को बर्न करते हैं। पपीते में कैलोरी और फैट कम होता है इसलिए यह मोटापे को भी दूर रखता है।
पपीता एक ऐसा फल है जो आपको पूरे साल मिल जाता है। वजन कम करने के साथ ही पपीते के कई अन्य फायदे भी हैं। यह कार्डियोवेस्क्यूलर सिस्टम को सही रखता है, पाचन ठीक करता है और कई तरह के कैंसर से रक्षा करता है। आप पपीते का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आइये देखें कैसे।

1. पपीते का जूस : इसका सेवन जूस के रूप में किया जा सकता है। यह ध्यान रखें कि यदि आप वजम कम करना चाहते हैं तो जूस में चीनी नहीं डालें। यह फल अपने आप में ही मीठा होता है। पपीते के पत्ते का जूस पी कर दूर करें हर रोग

2. कच्चा पपीता : कच्चे पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर नाश्ते में इसका सेवन किया जा सकता है। इससे तेजी से वजन कम होता है। यह मोटापे की समस्याओं से निजात दिलाता है। कच्चे पपीते के स्वास्थ्य लाभ

3. पपीते का सलाद : पपीता सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। यह जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में फायदेमंद है।

4. पपीते के बीज : केवल यह फल ही नहीं, बल्कि पपीते के बीज भी वजन कम करने में मददगार हैं। इनमें एमिनो एसिड की अधिकता होती है। यह एमिनो एसिड एक्सट्रा फैट को बर्न करता है और पाचन को सही करता है।

5. पपीते की स्मूदी : यह भी पपीते के सेवन का तरीका है। फैट फ्री दूध का इस्तेमाल करके इस स्मूदी को बनाया जा सकता है। यह स्मूदी एक स्वास्थ्यप्रद तरीके से भूख को मिटाती है और साथ ही शरीर में एक्सट्रा फैट को इकट्ठा होने से रोकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications