Latest Updates
-
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य -
World Sleep Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड स्लीप डे? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल थीम -
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी
जी एम डाइट प्लान: ऐसे घटाइये 7 दिनों में 7 किलो वजन
क्या आपको अपनी सहेली की शादी में जाना हैं और आपके पास केवल सात दिन हैं? तो चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ऐसा डाइट प्लान बताएंगे जिसको आजमा कर आप हफ्तेभर में ही 5 से 7 किलो तक वजन कम कर लेंगी।
इस डाइट प्लान का नाम जीम डाइट है, जिसका मुख्य उद्देश आपको फिट रखना है। यह हर तरह के डाइट प्लान से बिल्कुल अलग है जो कि बहुत ही असरदार है और तुरंत ही वजन घटाने में मदद करती है।
यह एक वेजिटेरियन डाइट प्लान है, जिसमें आपको ढेर सारे फल और सब्जयों का सेवन करना होगा। इस डाइट में आपको नॉन वेज नहीं खाना होगा। यह डाइट प्लान पूरी दुनिया में तुंरत वजन घटाने के लिये जाना जाता है। तो आइये जानते हैं इसे कैसे किया जाता है।

GM डाइट करने का फायदा
- एक फिट बॉडी
- चेहरे पर ग्लो
- शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलेंगे और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे
- पेट और कमर की चर्बी घटेगी

कुछ काम की बातें
इस डाइट में आपको केवल फल और सब्जियों का ही सेवन करना है। इसे करते वक्त आपको शराब कुछ दिन पहले और डाइट के कुछ दिन बात तक छोड़ देनी है। दिन में 10 गिलास पानी पीना होगा, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहे।

पहला दिन:
पहला दिन थोड़ा कठिन होता है। इस दिन आपको केवल फल खाने हैं, बस केला ना खाएं। आप अंगूर, लीची और आम आदि जैसे फलों का सेवन कर सकती हैं। आप इन्हें जितना मन चाहे उतना खा सकती हैं। सलाह दी जाती है कि आप ज्यादातर तरबूज, संतरा, सेब, अनार, स्ट्रॉबेरी और खरबूजा आदि खाएं। फल में और कछ भी ना मिलाएं। ऐसा करने से आप 3 पावउंड तक वजन कम कर सकती हैं।

दूसरा दिन:
दूसरे दिन आप केवल सब्जियां ही खाएं। आप कच्ची या उबली सब्जी का सेवन कर सकती हैं। इन्हें तब तक खाएं जब तक कि आपका पेट परी तरह से भर नहीं जाता। आप दिन में एक उबला आलू खा सकती हैं। सब्जियां खाने से आपके शरीर को ढेर सारा पोषण और फाइबर मिलेगा।

तीसरा दिन:
इस दिन आपको फल और सब्जियां दोनों ही चीज़ें खानी हैं। आप इन्हें चाहे जितना खा सकती हैं, लेकिन इसके साथ आपको ढेर सारा पानी भी पीना होगा। इस दिन आपको आलू नहीं खाना है क्योंकि आपको कार्बोहाइड्रेट फलों के माध्यम से प्राप्त होगा। इस दिन आपको अपने शरीर का भार थोड़ा कम लगेगा।

चौथा दिन:
इस दिन आप दिनभर 6 केले खा सकते हैं। आप 4 गिलास दूध का सेवन कर सकते हैं। आप ने सुना होगा कि केले वजन बढाते हैं लेकिन ये पोटैशियम और सोडियम का एक अच्छा सोर्स हैं। इतने दिनों में आपके शरीर से जो नमक कम हुआ है वह केला खाने से पूरा हो जाएगा। आप सूप का भी सेवन कर सकते हैं। सूप में शिमला मिर्च, प्याज, हलसुन और टमाटर होना चाहिये। आप इसे दिन में 1 टाइम पी सकते हैं।

पांचवा दिन:
इस दिन आप अपनी जीभ को मन चाहा टेस्ट प्रदान कर सकते हैं। इस दिन आप टमाटर, स्प्राउट्स और पनीर आदि खा सकते हैं। इस दिन टमाटर का सूप बनाएं और ढेर सारा पानी पीना ना भूलें। टमाटर का सेवन करने से आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी। साथ ही शरीर अंदर से साफ होगा और यूरिक एसिड निकलेगा।

छटवा दिन:
इस दिन आपको टमाटर नहीं खाने हैं। इस दिन आपको स्प्राउट्स, पनीर और अन्य सब्जियां खानी होंगी। इस दिन भी आपको टेस्टी सूप और ढेर सारे पानी का सेवन करना होगा। सब्जियां आपको विटामिन्स और फाइबर पहुंचाएगा। इस दौरान आपके शरीर में अच्छे बदलाव दिखने शुरु हो जाएंगे।

सातवा दिन:
डाइट प्लान के आखिरी दिन आपको हल्का महसूस होने लगेगा और अंदर बाहर दोनों अच्छा महसूस करने लगेंगी। इस दिन आपको केवल ताजे फलों का जूस, एक कप ब्राउन राइस या आधी चपाती तथा अन्य सब्जियों का सेवन करना हेागा। साथ ही पानी भी पीना होगा।



Click it and Unblock the Notifications











