Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कितनी सच्चाई है सोना बाथ और फैट लॉस में?
आज कल सोना बाथ का काफी चलन बढ चुका है। सोना बाथ में 30-40 मिनट बैठने से दिनभर की थकान मिट जाती है और स्किन पोर्स की सफाई हो जाती है। इससे विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और स्किन ग्लो करने लग जाती है।
बहुत से लोग सोना का इस्तेमाल वजन कम करने के लिये भी करते हैं। इससे पहले कि आप सोना बाथ का प्रयोग केवल वजन घटाने के लिये करें, उससे पहले इन सच्चाई को पढ़ लें।

लोग सोना को रिलैक्स होने के लिये, मासपेशियों का दर्द कम करने के लिये या फिर गठिया और कंजेशन जैसी समस्याओं को दूर करने के लिये प्रयोग करते हैं। असल में सोना बाथ का कमरा खुशबूदार लकड़ी से बनाया जाता है, जो कि गरम होने पर खुशबू छोड़ता है।
क्या एक्सरसाइज़ करने के बाद सोना बाथ लेने से फैट बर्न होगा?
एक्सरसाइज़ करने के बाद सोना में बैठने से कोई फैट बर्न नहीं होता। यह एक मिथक है जिसकी सच्चाई को तोड़ मोड़ कर प्रस्तुत कर के आपको मिसलीड किया जाता है।
READ: मोटापा घटाने के 20 रहस्य
सच्चाई क्या है: एक्सरसाइज करने के बाद इसमें बैठने से आप केवल वॉटर वेट ही लूस करेंगे, जो कि पसीने दृारा दूर होता है। सोना बाथ लेने के कुछ मिनटो तक आप खुद को हल्का पाएंगे लेकिन आप जैसे ही पानी का सेवन करेंगे, आपका वजन दुबारा बढ़ जाएगा। सोना केवल आपको रिलैक्स भर करने के लिये प्रयोग किया जाता है। यह फैट को बर्न नहीं करता। यह आपके वेट को तो लूज़ करेगा पर फैट को नहीं।
जब आप सोना में बैठते हैं तो आप को पसीना आता है। यह पसीना पानी और नमक से मिला होता है और वेट लॉस इसी पसीने का नतीजा है। एक बार जब आपके शरीर में दुबारा पानी की कमी पूरी हो जाती है तब आप दुबारा से वेट पुट ऑन कर लेते हैं।

सोना से कितनी कैलोरीज़ बर्न होती है?
सोना में बैठने की वजह से हार्ट रेट बढ़ जाती है, जिससे जल्दी जल्दी कैलोरीज़ बर्न होनी शुरु हो जाती है, पर उतनी नहीं जितना कि फैट लॉस करने के लिये जरुरी है।
सोना स्ट्रेस को दूर कर के खुद को रिलैक्स करने के लिये काफी अच्छा माध्यम है। यह त्वचा से गंदगी, धूल और विशैले पदार्थों को पसीने दृारा निकालता है।

किसे नहीं लेनी चाहिये स्टीम बाथ
हृदय रोगी और कार्डियोवैस्कुलर एक्टीविटी करने वालों को स्टीम बाथ नहीं लेना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती स्त्रियों, जिन्हें बुखार हो और शिशु को स्टीम बाथ नहीं लेनी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
