Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
जीरे का पानी और शहद मिला कर पीने से होते हैं ये फायदे
कितना अच्छा होगा कि अगर हमें एक देसी नुस्खा मिल जाए और हम उससे अपनी सारी बीमारियां दूर कर लें, हैं न? अगर हम आपसे कहें कि ऐसा एक घरेलू नुस्खा है जो आपको ढेर सारी बीमारियों से बचाएगा और डॉक्टर की फीस भी नहीं जाने देगा।
यह नुस्खा है जीरे का पानी और शहद, जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएगा। जीरे का पानी और शहद के मिला कर पीने से आपको 7 तरीके से लाभ होगा। पहले आइये देंखे इसे बनाने की विधि और फिर जानें इसके अनमोल फायदों के बारे में...
जरुरी सामग्री- 2 चम्मच जीरा, 2 चम्मच शहद, 1 कप पानी
बनाने की विधि- एक कप पानी पैन में उबालें। फिर उसमें 2 चम्मच जीरा डाल कर 5 मिनट खौलाएं। फिर उसे एक कप में छान लें और उसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। आपका पेय तैयार है।

शरीर होता है डिटॉक्स
इस पेय को पीने से आपके शरीर से दूषित पदार्थ, आपके रक्त, मल और पेशाब के जरिये बाहर निकल जाएगा। इससे आपके शरीर को जल्दी कोई बीमारी नहीं होगी।

पेट रहेगा हमेशा दुरुस्त
इसे पीने से पेट में खाना पचाने वाले जूस बनते हैं, जो पेट हमेशा दुरुस्त रखते हैं।

कब्ज नहीं होता
अगर आपको कब्ज है तो इसे रोज पियें क्योंकि इससे आपका पेट अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।

कैंसर से बचाए
जीरे में एक कम्पाउंड पाया जाता है जिसका नाम cuminaldehyde है और यह शरीर में कैंसर वाली सेल्स को बनने से रोकता है।

ब्लड प्रेशर को नियमित बनाए
जीरे के पानी में काफी पोटैशियम होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर हमेशा नियंत्रित रहता है।

अस्थमा कंट्रोल करे
यह ड्रिंक म्यूकस मेंबरेन में सूजन आने से रोकता है, इसी वजह से अस्थमा का अटैक कंट्रोल में रहता है।

एनीमिया से बचाए
जीरे के पानी और शहद, दोंनो ही चीजों में आयरन की मात्रा अधिक होती है। इसलिये यह मिश्रण खून में आयरन की कमी को पूरा करता है और एनीमिया से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications