Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
मानसून में सेहत रखनी है अच्छी तो अपनाएं ये डाइट प्लान
मौनसून में लोग जहां गर्मी से राहत पाते हैं वहीं पर उन्हें बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप अपने खाने पीने का ख्याल अच्छी तरह से रखेंगे तो आपको मानसून में बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी।
बारिश के मौसम में हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, इसलिए हमारा पेट खराब होने का डर रहता है। इन दिनों आपको कई सारे इंफेक्शन का डर रहता है इसलिये अपना एक डाइट प्लान तैयार करें और बाहर की चीजों को खाने से बचें और घर का ही बना हुआ खाना खाएं।
आइये जानते हैं मानसून में आपका डाइट प्लान कैसा होना चाहिये...

सड़क किनारे बिकने वाली चीज़ें
जितना हो सके उतना बाहर की चीजों को खाने से बचें। मानसून में आपके पेट की खाना पचाने की क्षमता कम हो जाती है, जिससे अपच, डायरिया या फूड प्वाइज़निंग होने का डर रहता है। पानी वाली चीजों को भी एवॉइड करें।

रंग बिरंगी और हरी सब्जियां खाएं
अपनी डाइट में रंग बिरंगी सब्जियों का उपयोग करें मगर उससे पहले इन्हें नमक मिले गरम पानी से धोना ना भूलें। इससे उनमें मौजूद गंदगी और कीड़े निकल जाएंगे।

मछली ना खाएं
मानसून में मछली और प्रॉन्स ना खाएं क्योंकि यह समय उनके प्रजनन का होता है। इससे आपको पेट का संक्रमण हो सकता है।

ढेर सारा पानी पियें
मानसून में ढेर सारा पानी पियें जिससे पेट हमेशा साफ रहे। पानी को उबाल कर फिर ठंडा कर के पियें। पानी में आज कल काफी बैक्टीरिया पाया जाता है, जिसको दूर करने के लिये आप पानी में क्लोराइड की कुछ बूंदे भी डाल सकते हैं। (1 लीटर पानी में 3-4 बूंद क्लोराइड की डालें)

टी-कॉफी की जगह हर्बल टी पियें
ग्रीन टी या कोई भी हर्बल टी पीने से शरीर में इंफेक्शन से लड़ने के लिये ताकत मिलती है । इन दिनों ज्यादा कॉफी ना पियें नहीं तो शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है।

नियमित व्यायाम करें
रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाएं या फिर घर पर ही एक्सरसाइज करें क्योंकि इससे आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे और आपका मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव होगा।

खूब ज्यादा मौसमी फल और तीखी सब्जियों का सेवन करें
इन दिनों मार्के में आपको अनार, चीकू, लीची, नाशपाती और सब्जियों में जैसे, गाजर, मूली और मेथी आदि बिकते मिलेंगे, जिन्हें आपको अपनी डाइट में शामिल करना होगा। लेकिन ख्याल रखिये कि आपको तरबूज या आम नहीं खाना है। तीखी सब्जियों में आप करेला, नीम और हल्दी का प्रयोग करें क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और औषधीय गुण पाए जाते हैं जो संक्रमण से दूर रखेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
