Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
गर्मी में ना खाएं ये 10 फूड, नहीं तो होगी तबियत खराब
मई का महीना आ चुका है और गर्मियां अपने परवान पर हैं। इन गर्मियों में अगर आपको स्वस्थ रहना है तो, भूल कर भी बताए गए फूड को ना खाएं नहीं तो तबियत खराब हो सकती है।
मई का महीना आ चुका है और गर्मियां अपने परवान पर हैं। इन गर्मियों में अगर आपको स्वस्थ रहना है तो, भूल कर भी बताए गए फूड को ना खाएं नहीं तो तबियत खराब हो सकती है। जी हां, सर्दियों के मुकाबले हमें गर्मियों में पेट की दिक्कत ज्यादा होती है इसलिये वही खाइये जो आराम से बिना तकलीफ के हजम हो सके।
40 और 45 डिग्री की गर्मी में हमें ऐसे आहार खाने से बचना चाहिये जो हमारे शरीर को अंदर से गरम करेंगे। यदि आपने तेल, मसाला या नॉन वेज चीजों का सेवन बंद नहीं किया तो आपकी बॉडी की गर्मी बढ़ेगी और आपको ध्यान लगाने में दिक्कत, उल्टी, नींद से जुड़ी समस्याएं या फिर थकावट लगेगी।
तो जब तक मौनसून ना आ जाएं, तब तक अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें और समर फ्रेंडली फूड ही खाएं। इसके साथ ही ढेर सारे फल और खूब पानी पिएं। तो आइये अब जानते हैं वे 10 फूड जो आपको गर्मियों में भूल कर भी नहीं खाने चाहिये।

नॉन वेज ना खाएं
किसी भी तरह का नॉन वेज फूड गर्मियों में कभी नहीं खाना चाहिये। इससे पेट खराब होगा, डायरिया होगा जिससे शरीर का सारा पानी निकल जाएगा।

भुने हुए फूड
भुने हुए आहार जैसे तंदूरी आइटम पूरे भारत में मशहूर हैं। लेकिन इनसे शरीर की गर्मी भी बढ़ती है और गैस्ट्रिक की समस्या आती है।

ऑइली और जंक फूड
बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज और ऐसी ही अन्य तली हुई चीजें आपके पेट को खराब कर सकती है। इससे आपको फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।

चाय या कॉफी
दोंनो ही चाय और कॉफी शरीर का तापमान बढाते हैं इसलिये अच्छा होगा कि गर्मियों में इसका सेवन थोड़ा कम कर दें।

सूखे मेवे
हांलाकि सूखे मेवे सेहत के लिये काफी अच्छे माने जाते हैं लेकिन गर्मियों में नहीं।

आम
गर्मियो में भला कोई आम से कैसे दूर रह सकता है। लेकिन ज्यादा आम खाने से शरीर की गर्मी बढती है और फिर चेहरे पर पिंपल्स भी आना शुरु हो जाते हैं।

सॉस
गर्मियों में चीज़ से भरे सॉस ना खाएं। इनमें ढेर सारी कैलोरीज़ हेाती है जो कि आपके पेट को भरा भरा होने का एहसास दिलाएंगे। अगर खाना ही है तो घर पर टमाटर की चटनी बना कर खाएं।

शराब
यह आपको कैफीन से भी ज्यादा नुकसान करेगा। गर्मियों में यह आपके शरीर का सारा पानी निचोड़ लेगा।

रोटियां
गर्मियों में रोटियां खाने से हाजमे की दिक्कत हो जाती है क्योंकि यह जल्दी हजम नहीं होती। साथ ही यह पेट की गर्मी भी बढाती है इसलिये अच्छा होगा कि आप इनके बदले चावल खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
