Latest Updates
-
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'!
ऑक्सीजन लेने वाले आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखते है ये हर्ब्स

आपके शरीर के कई महत्वपूर्ण हिस्सों में एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होते है आपके फेफड़ें। इनके बिन आप जीवित नही रह सकते है। इनकी वजह से ही आप स्वस्थ रह पाते है। इसलिए आपके स्वस्थ रहने के लिए इनका स्वस्थ रहना आवश्यक है।
आपको बता दें कि इनका काम वातावरण से ऑक्सीजन लेना है। कार्बन डाइऑक्साइड को वातावरण में वापिस छोड़ना है। साथ ही यह शुद्ध रक्त धमनी द्वारा दिल में पहुंचता है। जहां से यह फिर से शरीर के विभिन्न अवयवों में पम्प किया जाता है।
यही कारण है कि फेफड़ों का स्वस्थ रहना जरूरी है। बहुत से हर्ब्स ऐसे है जिनके सेवन से फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता हैं। आज हम बात करेगें कुछ ऐसे घरेलू हर्ब्स के बारे में जो आपके फेफडो़ं को स्वस्थ रखने में मदद करते है।
आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। इनका सेवन आपके लंग्स को हेल्दी रखते है। आइए जानते है इनके बारे में...

मुनक्का
आपके फेफड़ों के ले मुनक्का बहुत फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन करके अपने फेफड़ों को स्वस्थ रख सकते है। इसके लिए आपको मुनक्का के ताजे और साफ 15 दाने रात में 150 मिलीलीटर पानी में भिगो दें. सुबह बीज निकालकर फेंक दें. गूदे को खूब अच्छी तरह चबा-चबाकर खाना है। आपको बता दें कि इसके बाद जो पानी बचता है वो आपको फेकना नही है बल्कि उसको भी पीना है। ऐसा लगातर 1 महीने तक करनें पर आपके फेफड़े मजबूत होते है।

शहद
शहद आपके फेफडों के लिए एक असरदार औषधि है। आपको इसका सेवन सुबह खाली पेट करना है। आप रोजाना एक चम्मच शहद खा सकते है। ऐसा करने से आपके फेफडे मजबूत होते है। आपको ये तरीका स्वस्थ रखता है।

अंगूर
अंगूर सिर्फ एक फल ही नहीं होता है। आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से आपके फेफड़ों को मजबूत होते ही है। इसके सेवन से आपको दमे के रोग में आराम मिलता है और आपकी खांसी भी सही हो जाएगी। इसलिए आपको अंगूर का सेवन रोजाना करना चाहिए। ये आपके हेल्थ के लिए बहुत अच्छा है।

अंजीर
आपको बता दें कि आपके स्वास्थ और आपके फेफडों के लिए अंजीर एक अच्छी औषधि है। आप इसके सेवन अपने फेफड़ें स्वस्थ रख सकते है। आपको बता दें कि इसके लिए आपको अजीर के 5 दानों को पानी में उबालना है और इसके बाद इसका सेवन आपको दिन में दो बार करना है। आपके फेफड़ें स्वस्थ रहेंगें।

लहसुन
लहसुन एक ऐसी औषधि है जो आपके फेफड़ों की रक्षा करता है। आपको बता दें कि अगर आपने खाना खाने के बाद इसका सेवन किया तो आपको कभी कफ की समस्या नहीं होगी। ये आपकी छाती को साफ करके आपके फेंफड़ों को सुरक्षा देता है।

मुलेठी
आपकी सेहत के लिए मुलेठी भी काफी अच्छी होती है। आपको बता दे कि इसके सेवन से आपके सीनें मे और फेफड़ो में खरास की समस्या नहीं होती है औऱ आपकी गर्दन भी सही रहती है। आपको इसके लिए पान में मुलेठी का सेवन करना चाहिए।

तुलसी
अगर आपको तुलसी के फायदे नही पता है तो जान लीजिए कि ये आपके लिए बहुत अच्छा होता है। इसके लिए आपको तुलसी के सूखे पत्तो के साथ कपूर, इलायची और कत्था पीसना है। इसको हर रोज दिन में दो बार इसका एक चुटकी सेवन करने से आपके फेफड़े सही रहेगें।

एचिनासा
ये एक खास तरह का हर्ब है। ये आपके शरीर से कीटाणुओं का सेवन करके आपको स्वस्थ रखता है और आपके फेफड़ों भी मजबूत रहते है। इसका सेवन आपको रोजाना करना चाहिए।

शहतूत के पत्ते
आपको बता दें कि शहतूत जितना खाने में टेस्टी होता है उसी तरह से इसके पत्ते भी बहुत अच्छी औषधि होते है। आपके शरीर के लिए एक बहुत अच्छी औषधि है। आपको इसके पत्ते चबा चबाकर खाने से फेफड़ों को रोगो और खांसी से आराम मिलता है। आपके फेफड़े मजबूत बनते है।

मेंहदी
आपके फेफड़ों और गले के लिए मेंहदी भी काफी अच्छी औषधि होती है। इसके सेवन से आपके गले और फेंफड़ों में खरास से राहत मिलती है और साथ आपके फेफडें भी मजबूत बनते है।



Click it and Unblock the Notifications