Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इन लक्षणों से पहचानें कि आपके शरीर में हो गयी Vitamin C की कमी

विटामिन सी एक जरुरी विटामिन है जो हर किसी की डाइट में शामिल होना चाहिए। विटामिन सी केवल इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है कि यह आपके इम्मयून सिस्टम को मजबूत करता है बल्कि इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बॉडी की क्रियाओं के लिए भी जरुरी है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है जो बॉडी के सर्कुलेटरी तंत्र के क्रिया के लिए जरुरी होता है लेकिन इसके साथ ही यह कोशिकाओं के निर्माण के लिए भी जरुरी होता है।
विटामिन सी एक शक्तिशाली विटामिन है जो कैंसर से बचाता है, ह्रदय संबंधी बीमारियों को कम करता है, त्वचा में निखार लाता है, एजिंग कम करता है, शरीर के इम्मयून सिस्टम को बढ़ाता है और तनाव को कम करता है।

यदि आपमें विटामिन सी की कमी है तो आपके शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आएंगे। विटामिन सी की कमी होना एक गंभीर बात है इसे रोकने के लिए आपको विटामिन सी युक्त डाइट का इस्तेमाल करना चाहिए। हम आपको इस आर्टिकल में विटामिन सी की कमी से होने वाले लक्षणों के बारे में बताने जा रहें हैं।

1- बालों का गिरना और नाखूनों का टूटना:
अगर आप बालों के गिरने और नाखूनों के टूटने से परेशान हैं तो आपके अंदर विटामिन सी की कमी है। विटामिन सी आपके बालों को मजबूती देने वाले कोलेजन और प्रोटीन को नियंत्रित करने का काम करता है। बालों का गिरना और भी ज्यादा हो सकता है अगर आपमें एक नार्मल लेवल से भी कम विटामिन हों।

2- चोट लगना:
कभी कभी आपने नोटिस किया होगा कि आपको चोट लग जाती है और आपको दर्द भी नहीं होता है। इसका कारण है शरीर में विटामिन सी की कमी का होना। विटामिन सी उन लोगों के लिए जरुरी है जिन्हें आसानी से चोट लगती है क्योंकि यह कोशिकाओं के पुनर्निर्माण के लिए जरुरी होता है और घाव आदि को ठीक करने में मदद करता है।

3- मसूढ़ों में सूजन होना:
रोजाना विटामिन सी का सेवन करने से आपके दांत और मसूढ़े स्वस्थ रहते हैं। इसलिए अगर इसकी कमी हुई तो आपको सूजन या मसूढ़ों से ब्लड आने लगेगा और इसकी वजह से आपको स्कर्वी जैसी बीमारी भी हो सकती है।

4- शुष्क त्वचा:
ऐसा कौन होगा जो यह नहीं चाहेगा कि उसकी त्वचा चिकनी और बीमारी से मुक्त हो? हर एक आदमी चाहता है कि उसकी स्किन चमकदार हो, इसके लिए विटामिन सी की जरुरत होती है। अगर आपके स्किन में मुंहासे दिखने लगे तो यह विटामिन सी की कमी के कारण ही है। विटामिन सी आपकी त्वचा को बेहतर बनाता है और एजिंग को कम करता है।

5- शरीर में दर्द होना:
अगर आपके शरीर में लगातार दर्द हो रहा है तो आपको अपनी डाइट को देखने की जरुरत है क्योंकि शरीर और जोड़ों में दर्द विटामिन सी की कमी से होते हैं। विटामिन सी हड्डियों की मजबूती के लिए जरुरी होता है और इसकी कमी से आपके कार्टिलेज कमजोर हो सकते हैं।

6- थकान महसूस होना:
विटामिन सी की कमी से आप जल्दी ही थक जाते हैं और आपमें हमेशा ऊर्जा की कमी रहती है। इसलिए विटामिन सी आपके शारीरिक और मानसिक क्रिया के लिए बहुत जरुरी होता है। इसकी कमी से आपको ज्यादा थकान महसूस होगा।

7: ह्रदय संबंधी बीमारियां:
विटामिन सी की कमी से आपको ह्रदय संबंधी बीमारियां हो सकती हैं क्योंकि यह आपकी नसों और कोशिकाओं की क्रिया को सपोर्ट करता है। विटामिन सी आपके ब्लड को साफ़ करता है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है।

8- अचानक मूड बदलना:
रेगुलर बेसिस पर मूड का बदलना ठीक होता है लेकिन बहुत ज्यादा ही मूड बदल रहा है तो आपके अंदर विटामिन सी की कमी है। पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी मूड खराब करने वाले हॉर्मोन को नियंत्रित करता है और आपको दिमागी स्थिरता देता है।

9- इन्फेक्शन होना:
विटामिन सी आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और इन्फेक्शन को रोकता है जिसकी वजह से आप कई तरह की बीमारियों से बच जाते हैं। इस विटामिन की कमी से ढेर सारी बीमारियां होती हैं।

10- नाक से ब्लड आना:
अगर आपके नाक से अक्सर ब्लड आता है तो यह विटामिन सी की कमी का लक्षण होता है। पर्याप्त मात्रा में इस विटामिन को इस्तेमाल करने से यह समस्या दूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
