Latest Updates
-
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स
डायबिटीज के मरीजों के लिए 10 हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक्स
एक अच्छा डाइट का ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बहुत जरुरी है। आपको बता दें कि डाइट प्लान केवल भोजन के लिए ही नहीं होता है बल्कि यह आपके स्नैक्स के लिए भी होना चाहिए।
जिन लोगों को डायबिटीज होती है वो बहुत देर तक बिना कुछ खाए नहीं रह सकते हैं इसिय उन्हें ब्लड शुगर कम होने या ज्यादा होने से रोकने के लिए छोटे स्नैक्स की जरुरत होती है।
स्नैक्स का मतलब ज्यादा शुगर वाले फूड्स ही नहीं होता बल्कि ऐसे बहुत से हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स हैं जिन्हें डायबिटिक लोग भी खा सकते हैं।
ऐसे स्नैक्स आपको ऊर्जा देते हैं लेकिन इन्हें कम खाना चाहिए जिससे की ये आपका ब्लड शुगर लेवल और आपके वजन को कंट्रोल कर सके। यहाँ हम आपको 10 स्नैक्स बताने रहें हैं जिन्हें डायबिटिक लोग भी खा सकते हैं।

1- योगर्ट
डायबिटिक लोगों के लिए योगर्ट बहुत ही हेल्दी स्नैक्स होता है। इसमें ज्यादा कैल्शियम और कम कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती है। यह आंतो के बैक्टीरिया को नियंत्रित करके पाचन को बढ़िया करता है। इस स्नैक्स में विटामिन बी, फोलिक एसिड, पोटेशियम और जिंक पाया जाता है।

2-सेलेरी
यह एक ऐसा स्नैक्स होता है जिसमे बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और पानी होता है, इसके अलावा इसमें कम कार्बोहाइड्रेट, फैट होता है। इसमें विटामिन A, C, K और B, के साथ साथ फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीश्गियम, और पोटेशियम होता है। यह सुबह और दोपहर के बाद खाने के लिए बहुत अच्छा स्नैक्स होता है।

3- सेब
यह लो कैलोरी वाला स्नैक्स होता है जिससे आपको देर तक भूख नहीं लगती है। और यह आपके पाचन को भी ठीक रखता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जिनको दिअव्बेतेस है वो सेब का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसको स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें दालचीनी का पाउडर आदि भी मिला सकते हैं।

4- ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण
बाजार में मिलने वाले ड्राई फ्रूट्स की तुलना में घर में बनानने वाले ड्राई फ्रूट्स ज्यादा हेल्दी होते हैं। इस ड्राई फ्रूट के मिश्रण को आप कहीं भी अपने साथ ले जा सकते हैं जिससे की जब आपको जरुरत हो तो आप इसे खा लें। आइये हम आपकों इसे घर में बनाने का तरीका बताते हैं। इसके लिए आप एक कप भुनी हुई मूंगफली, एक कप भुना हुआ बादाम, एक कप कद्दू का बीज, 2 औंस चॉकलेट चिप्स, 2 औंस घिसे हुए नारियल और आधा कप किशमिश लें और इसे अच्छी तरह से मिला लें और 1 से 2 चम्मच रोजाना खाए जब भी आपको भूख लगे।

5- पनीर
पनीर प्रोटीन और एमिनो एसिड का अच्छा स्रोत है जो देर से पचता है और आपको देर तक भूख नहीं लगने देता है। पनीर में कम कार्बोहाइड्रेट और लो कैलोरी होती है, इसके अलावा इसमें कैल्शियम, विटामिन A, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक पाया जाता है। आप एक कप पनीर में थोडा नमक डालकर खा सकते हैं या फिर आप इसे पानी वाले फलों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

6- पॉपकॉर्न
जिन लोगों को डायबिटीज होती है उनके लिए पॉपकॉर्न अच्छा स्नैक्स होता है। इसमें बहुत कम कैलोरी होने के साथ पोटेशियम, फॉस्फोरस, विटामिन A, और कॉपर पाया जाता है, जिसकी वजह से इसका ग्लाईसीमिक इंडेक्स बहुत ही कम होता है। आप पॉपकॉर्न को अपने कार या ऑफिस में भी रख सकते है और जब इच्छा हो तब आप उसे खाएं।

7-ऑलिव
इसमें मौजूद हेल्दी ऑलिव ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जब डायबिटिक लोगों की बात आती है तो उनके लिए मोनोअनसेचुरेटेड फैट उनके न्लिये बहुत ही अच्छा होता है। ये फैट ब्लड शुगर लेवल को कम करता है, इन्सुलिन को बढाता है, कोलेस्ट्राल कम करता है और ह्रदय से जुडी हुई बीमारियों को दूर रखने का काम करता है, कुल मिलाकर यह आपको एकदम स्वस्थ रखता है।

8- होल ग्रेन बार
आज कल बाज़ार में अनाज से निर्मित स्नैक बार मिलते हैं जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। जब आप अनाज से निर्मित ये बार खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे बनाने में किसी साबुत अनाज या राई या किनोवा का इस्तेमाल किया गया हो। इन्हें खाने से आपको देर तक भूख नहीं लगती है जिस वजह से आप अनचाही भूख से बच जाते हैं और जंक फ़ूड या नमकीन चीजें कम खाते हैं।

9-काले बीन्स का सलाद
अगर आपको लंच से पहले तेज भूख लगती है तो आप सलाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लैक बीन्स और हरी सब्जियों से तैयार सलाद खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इस सलाद में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा रहती है जिससे इसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसके अलावा इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

10- स्मूदी
अगर आपको घर में अचानक भूख लग जाए तो आप तुरंत स्मूदी बनाकर पी लें। स्मूदी में पोषक तत्वों की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और आप इसे स्नैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसे बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप शुगर का इस्तेमाल ना करें। स्मूदी बनाने के लिए ताजे फल, सब्जियां, और योगर्ट का इस्तेमाल करें। हम आपको स्मूदी बनाने की दो रेसिपी बता रहे हैं।

11-ऐसे बनाएं
एक कप ब्लूबेरी, एक चौथाई कप पालक, आधा कप ग्रीक योगर्ट और आधा कप पानी को ब्लेंडर में डालें और स्मूदी बनाकर पिएं। एक छोटा केला लें, आधा कप दही, आधा कप बेरी के साथ मिलाकर ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। आप इसमें फ्लेक्ससीड और चिया बीज मिलाकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
