Latest Updates
-
Sawan Shivratri Vrat Katha 2026: सावन शिवरात्रि पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, भगवान शिव दूर करेंगे हर संकट -
Happy Sawan Shivratri 2026 Wishes: भोले की भक्ति...सावन शिवरात्रि पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
दिल्ली में बढ़े H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामले, अब तक 1344 केस, ये लक्षण दिखें तो बिल्कुल नजरअंदाज न करें -
सोनू निगम की किस बीमारी के चलते हुई सर्जरी? ऑपरेशन थिएटर में गाया रफी साहब का गीत, वायरल हुआ वीडियो -
Sara Tendulkar: सारा तेंदुलकर बनीं दुल्हन! व्हाइट गाउन और लीफ-कट वेल में दिखा परी जैसा लुक, देखें फोटोज -
Sawan Shivratri 2026: कब है सावन शिवरात्रि? जानें सही तिथि, जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त,पूजा विधि और मंत्र -
Sawan Pradosh Vrat 2026: सावन के पहले सोमवार पर 6 साल बाद बन रहा है बेहद शुभ संयोग! जानें पूजा का शुभ मुहूर्त -
AI ने पहली बार खुद डिजाइन किया वायरस, इलाज होगा आसान या इंसानों के लिए बढ़ेगा खतरा? -
Kamika Ekadashi 2026 Wishes: पाप मिटें, मन निर्मल हो...कामिका एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी
वजन कम करने और ज्यादा कैलोरी खर्च करने के लिए रोजाना करें ये 11 काम
आज कल सभी लोग वजन कम करने की फिराक में लगें रहते हैं और इसी वजह से वे चाहते हैं कि जिम में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी खर्च कर लें।
जिम में कैलोरी खर्च करना अलग बात है लेकिन अगर आप सीरियसली वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डेली लाइफ में भी ऐसे काम करने होंगें जिनसे अधिक से अधिक कैलोरी खर्च हो।
यह बात जान लें कि जितना अधिक से अधिक आप कैलोरी खर्च करेंगे उतनी ही जल्दी आपका वजन कम होगा और आप फिट नज़र आने लगेंगे।
हम इस आर्टिकल में आपको डेली लाइफ के ऐसे ही मजेदार एक्टिविटी के बारे में बता रहे हैं जिन्हें करने से आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।

सेक्स करें :
सेक्स करने का अपना अलग ही आनंद है लेकिन आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि सेक्स करने में भी बहुत कैलोरी खर्च होती है और यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। वेबएमडी की एक रिपोर्ट के अनुसार सेक्स के दौरान लगभग आधे घंटे में 150-250 कैलोरी खर्च हो जाती है।

चुइंगम चबाएं :
चुइंगम चबाना भी कैलोरी खर्च करने का एक आसान तरीका है। इससे आपकी सांसो की बदबू तो दूर होती ही है साथ ही ओरल एक्सरसाइज भी हो जाती है। इस एक्सरसाइज के दौरान ही आप कुछ एक्स्ट्रा कैलोरी भी खर्च कर लेते हैं।

बोलिंग :
बोलिंग करने से ना सिर्फ आपका मेटाबोलिज्म बेहतर होता है बल्कि कुछ ही दिनों में इसका असर आपकी सेहत पर भी नज़र आने लगेगा। अगर आपके पेट के आस पास फैट ज्यादा इकठ्ठा हो गया है तो रोजाना बोलिंग करना शुरू कर दें।

डांस :
कैलोरी बर्न करने और बॉडी को शेप में रखने के लिए डांस करना सबसे अच्छा उपाय है। इससे आप बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न कर सकते हैं। इसलिए शरमायें नहीं बल्कि रोजाना आधे या एक घंटे डांस ज़रूर करें।

बच्चों या पालतू जानवरों के साथ खेलें :
अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं या पालतू जानवर हैं तो उनके साथ खेलें ज़रूर क्योंकि छोटे बच्चों या जानवरों के साथ खेलते समय आपकी काफी चलना फिरना पड़ता है और इस वजह से आप कम समय में ज्यादा कैलोरी खर्च कर लेते हैं। वजन कम करने का यह भी एक आसान तरीका ही है।

तेज हंसे :
हंसना स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के अनुसार अगर एक इंसान एक मिनट तक तेज हंस रहा है तो इस दौरान लगभग 1. 3 कैलोरी खर्च होती है। ऐसे में अगर आप दिन में कई बार हँसते हैं तो जान लें कि यह आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

खाना खाना :
यह सच है कि हेल्दी चीजें खाना वजन कम करने में सबसे ज्यादा मदद करती हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि खाने को चबाकर खाने से भी अच्छी खासी कैलोरी खर्च होती है। इसलिए आप कुछ भी खायें तो उसे चबाकर खाएं इससे आपका मेटाबोलिज्म भी बेहतर होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

सोना :
अगर आप रोजाना भरपूर नींद ले रहे हैं तो इससे भी आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए रोजाना कम से कम 8 घंटे ज़रूर सोयें। आपको बता दें कि सिर्फ सोने से ही आप करीब 450 कैलोरी खर्च कर लेते हैं।

गार्डनिंग :
अगर आपको पेड़ पौधों से प्यार है तो आप गार्डनिंग करके भी अपना वजन कम कर सकते हैं। खुस से पौधे लगाएं और रोजाना उनमें पानी डालें। यह पूरी प्रक्रिया करने में कई कैलोरी खर्च हो जाती है।

फिजिट :
अगर आप एक जगह चैन से बैठ नहीं पाते हैं और हमेशा हाथों और पैरों को हिलाते रहते हैं तो यह भी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। हालांकि ये हरकत देखने में सही नहीं लगती है लेकिन वजन कम करने में यह बहुत मददगार है।

शॉपिंग :
टहलने और खेलने की तरह शॉपिंग करना भी वजन कम करने में मदद करता है। अगर आप बाज़ार या मॉल में जाकर दो घंटे तक शॉपिंग करते हैं तो इससे करीब 300 कैलोरी खर्च हो जाती है। इसलिए अगली बार शॉपिंग करने से कतराएं नहीं बल्कि जी भर कर शॉपिंग करें।



Click it and Unblock the Notifications