Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
वजन घटाने के लिये काफी जरुरी है ये 15 न्यूट्रिएंट्स, जानें क्या हैं ये
आजकल हर दूसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। अपना वजन कम करने के लिए लोग न जाने कितने जतन करते हैं। कुछ लोग जिम में घंटो पसीना बहाते हैं तो कुछ योग का सहारा लेते हैं। कुछ लोग वजन घटाने के लिए व्यायाम तो नहीं कर पाते, लेकिन खाने से जरूर परहेज करने लगते हैं।
पतले होने के लिए दिन भर भूखे रहते हैं। इससे जितना वजन कम नहीं होता, उससे ज्यादा कमजोरी आने लगती है यह बहुत बड़ा भ्रम है कि खाना छोड़कर और भूखे रहकर वजन कम किया जा सकता है। ऐसा करने से वजन तो कम नहीं ही होता, ऊपर से कमजोरी और हो जाती है।

इसलिए वजन कम करने के लिए आपको खाना छोड़ने की नहीं, बल्कि सही समय पर और सही पोषण तत्व खाने की जरूरत है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ पोषक तत्व जिनसे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

1. कैल्शियम:
कैल्शियम मजबूत दांत और हड्डियों, मांसपेशियों में संकुचन, और कुछ हार्मोन और एंजाइम के स्राव के विकास और रखरखाव के लिए आवश्यक होता है। इसके साथ ही विटामिन डी वजन कम करने में भी सहायक है।

2. विटामिन डी:
वज़न कम करने के अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग जो विटामिन डी का सेवन करते हैं वो लोग ज्यादा आसानी से वजन घटा पाते हैं। विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है जो वज़न घटाने में सहायक होता है।

3. प्रोटीन:
हाई प्रोटीन डाइट खाने से भूख कम लगाती है साथ ही इससे दुर्बल शरीर को ताकत मिलती है। शरीर में ज्यादा मांसपेशियां होने से यह भी पता चलता है कि आप पूरे दिन में कितनी कैलोरी घटाएंगे। जिन लोगों के शरीर में ज्यादा मांसपेशियां होती हैं उनका शरीर आसानी से कैलोरी बर्न करता है। और प्रोटीन मांसपेशियों को संरक्षित करने में मदद करता है जिससे वजन कम होने लगता है। प्रोटीन चिकन और मछली जैसे क्विना में पाया जाता है यही नहीं आप प्रोटीन के लिए टोफू भी खा सकते हैं।

4. ओमेगा -3 फैटी एसिड:
ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए एक ऐसी आवश्यक वसा (फैट) है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड न केवल हार्मोन्स निर्माण में मदद करती है बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी फैट है। यही नहीं इसे वजन घटाने में भी काफी मददगार माना गया है। यह ज्यादातर मछली जैसे टूना में पाया जाता है।

5. फाइबर:
आपको बता दें कि फाइबर युक्त खाद्य प्रदार्थ काफी मात्रा में वजन कम करने में सहायता करते हैं। अगर आप सच में अपना वजन काम करना चाहते हैं तो आप सही मात्रा में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग कर अपना वजन घटा सकते हैं। साग, सब्जियों और फलों में पाया जाने वाला फाइबर ना केवल वजन घटाने में मददगार होता है बल्कि आपके वेट को मेन्टेन रखने में भी मदद करता है और शरीर में बढ़े कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता हैं। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को भी बनाए रखता है।

6. आयरन
शरीर में आयरन की कमी से कोशिकाओं को ऑक्सीजन नहीं मिलती है। जिससे जब आप व्यायाम करते हैं तो जल्दी थक जाते हैं। और वजन घटाने के लिए व्यायाम करना बेहद जरुरी है। इसीलिए आयरन आपके शरीर के लिए बेहद आवश्यक है।

7. सेलेनियम
सेलेनियम थायराइड हार्मोन उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैऔर और यह एंजाइम मदद करता है थायराइड हार्मोन (टी 4) से (टी 3) का परिवर्तन करने में, यही नहीं इससे चयापचय भी मजबूत होता है।

8. जिंक
जिंक मानव शरीर के लिए बहुत ही जरुरी मिनरल है यही नहीं इससे थायराइड हार्मोन का उत्पादन होने में भी मदद मिलती है और चयापचय को कम करने में भी मदद करता है।

9. आर्गिनिन
आर्गिनिन खाने से नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर को मिलता है जिसे वजन घटने में मदद मिलती है। यही नहीं इससे लिपोलिसिस बढ़ता है जिससे शरीर की वसा कम होती है।

10. लिपोलिसिस
लिपोलिसिस से वसा को टुकड़ों में निकाला जाता है। इसे हाइड्रोलिसिस नामक रासायनिक प्रतिक्रिया के माध्यम से किया जाता है, जिसमें एक अणु अलग किया जाता है वहीँ दो अणुओं को अलग करने में उसे ट्राइग्लिसराइड कहा जाता है। शरीर में वसा का मुख्य कारण ट्राइग्लिसराइड को कहा जाता है। ऐसे में ट्राइग्लिसराइड्स को अन्यूज़्ड कैलोरी में बदला जाता है।

11. कैफीन
अध्ययनों से पता चला है कि कैफीन 3-11% तक मेटाबोलिज्म को बढ़ा देता है जिससे वसा 29% तक कम होती है।

12. मैग्नीशियम
मैग्नीशियम से माँसपेशोयों को कंट्रक्शन मिलता है है जिससे वह ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन एब्सॉर्ब करता है। जिससे फैट बर्न होने में मदद मिलती है।

13. पोटेशियम
पोटेशियम खाने से पेट की चर्बी दो तरह से कम होती है, पहली बिना व्यायाम के मांसपेशियों में कसाव होता है। दूसरा इससे शरीर का पानी और सोडियम बाहर निकल जाता है जिससे ऐठन कम होती है।

14. बी विटामिन
विटामिन बी हमारे शरीर के लिए दो मुख्य ऊर्जा के स्रोत हैं जो चयापचय अच्छा रखने में मदद करता है: वसा और कार्बोहाइड्रेट।

15. विटामिन सी
अध्ययनों से पता चलता है कि विटामिन सी व्यायाम के परिणामों को बढ़ाता है, ऊर्जा बढ़ाता है तथा कैलोरी को जलने में सहायक होता है तथा इस प्रकार यह वज़न कम करने में सहायक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
