Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
फिटनेस ट्रेनर की तरह बॉडी बनानी है तो इन 5 टिप्स को आजमायें
वजन कम करने के बारे में आप आजकल हर अखबार और सभी वेब पोर्टल्स पर रोजाना पढ़ते होंगें फिर भी कई लोग अपना वजन कम नहीं कर पा रहे हैं।
कई लोगों में इच्छा शक्ति की कमी है तो कहीं सही गाइडेंस की। अगर आप किसी फिटनेस ट्रेनर को देखकर ये सोचते हैं कि आपको भी बिल्कुल वैसी ही बॉडी चाहिये तो

इस आर्टिकल में हम आपको कई जाने माने फिटनेस ट्रेनर के रूटीन के बारे में बता रहे हैं। इन्हें अपनाएं और मनचाहा बॉडी शेप पायें।

अधिक मात्रा में पानी पिएं :
सबसे पहले सुबह उठते ही एक या दो गिलास पानी पिएं। सुबह अधिक मात्रा में पानी पीने से बॉडी डीटोक्स हो जाती है। इससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है साथ ही मेटाबोलिज्म भी 25% बढ़ जाता है।

वर्कआउट से पहले ये चीजं खाएं :
अगर बॉडी बिल्डिंग के साथ ही आप स्वस्थ भी रहना चाहते हैं तो रोजाना वर्कआउट से पहले एक सेब ज़रूर खायें। वर्कआउट से पहले खाने के लिए यह सबसे उपयुक्त फल है। जिम जाने के पहले एक सेब खाने से आपका एनर्जी लेवल दोगुना हो जाता है।

प्रोटीन युक्त ब्रेकफास्ट :
पूरे दिन भर के आहार में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण नाश्ता ही होता है। इसलिए अपने नाश्ते में जितनी अधिक मात्रा में हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं उतना कर लें। नाश्ते में दूध, अंडे और ओट्स जैसी प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजें ज़रूर खाएं।

रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करें:
प्लैंक करने से कोर और एब्स को बहुत मजबूती मिलती है। सभी फिटनेस ट्रेनर रोजाना कम से कम 5 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज ज़रूर करते हैं। अगर आप भी बहुत जल्दी अपने बॉडी शेप में बदलाव देखना चाहते हैं तो रोजाना कुछ देर प्लैंक ज़रूर करें।

मीठी चीजें खाएं :
आपको यह पढ़कर शायद आश्चर्य हो लेकिन जान लें कि मीठी चीजें खाना भी ज़रूरी होता है। दिन में एक बार आप कोई हल्की मीठी चीज आराम से खा सकते हैं। इससे मीठा खाने की तलब भी खत्म हो जाती है और शरीर को एनर्जी भी मिल जाती है। इसलिए अगली बार आपका मीठा खाने का मन करे तो खुद को रोकें नहीं बल्कि खा लें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

रोजाना एक्सरसाइज करें :
फिट रहना है तो एक भी दिन जिम जाना या वर्कआउट करना स्किप न करें। अगर आप किसी कारणवश जिम नहीं जा पा रहे हैं तो उसकी भरपाई के लिए उस दिन खूब पैदल चलें या कुछ देर स्विमिंग करें। इससे बॉडी का वर्कआउट फ्लो बना रहता है और कैलोरी भी बर्न हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
