Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
5 ऐसी सस्ती चीजें जिनसे पूरी होती है कार्बोहाइड्रेट की दैनिक कमी
हमारे शरीर को काम करने के लिए जिस एनर्जी की ज़रूरत होती है वो मुख्य तौर पर हमें कार्बोहाइड्रेट से ही मिलती है।
रिसर्च के अनुसार एक इंसान को दिन में कम से कम 130 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसलिए यह ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट युक्त चीजों का सेवन बढ़ा दें।

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि ये चीजें काफी महंगी होती हैं तो परेशान न हों। हम यहां आपको कार्बोहाइड्रेट युक्त ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे आप सिर्फ 50 रूपए से भी कम कीमत में हासिल कर सकते हैं।

1) चावल
बॉडीबिल्डिंग के लिए चावल सबसे बेहतर भोजन है। इसे सानी से पकाया जा सकता है और सस्ते में आता है। 100 ग्राम कच्चा चावल आपको 75 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 15 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है।

2) अनाज
गेहूं कार्बोहाइड्रेट का एक बड़ा स्रोत है। अनाज की एक रोटी से आपको 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलता है। ज़ाहिर है विभिन्न घरों में अलग-अलग आकार की रोटी बनाई जाती है, इसलिए आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार रोटी खाने की जरूरत है।

3) ओट्स
एक कप ओट्स में लगभग 104 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इससे स्पष्ट है कि सिर्फ डेढ़ कप ओट्स से ही आप दिन भर के लिए ज़रूरी कार्बोहाइड्रेट की मात्रा हासिल कर सकते हैं। इस समय सुपरमार्केट में एक किलो ओट्स की कीमत लगभग 190 रूपए है। इसका मतलब यह है कि आप एक या डेढ़ कप ओट्स आसानी से 50 रूपए में हासिल कर सकते हैं।

4) छोले
एक कप उबले हुए छोले में लगभग 45 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। आप दिन भर के लिए ज़रूरी कार्बोहाइड्रेट को हासिल करने के लिए पूरे दिन में लगभग दो या ढाई कप छोले का सेवन करें। इस समय 400 ग्राम छोले की कीमत 125 रूपए है तो इस लिहाज से दो कप छोले की कीमत 50 रूपए से कम होगी।

5) शकरकंद
एक मध्यम साइज़ के शकरकंद में लगभग 27 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट होता है। इस तरह सिर्फ 4-5 शकरकंद खाकर आप बहुत आसानी से दिन भर के लिए ज़रूरी कार्बोहाइड्रेट हासिल कर सकते हैं। इस समय बाज़ार में एक किलो शकरकंद की कीमत लगभग 74 रूपए है। इस तरह से सिर्फ 4-5 शकरकंद आसानी से 50 रूपए से भी कम कीमत में मिल जायेंगें।



Click it and Unblock the Notifications
