Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आलसी लोग भी अब सोते-सोते ऐसे घटाएं वजन, यहां है ट्रिक

क्या आप ढेर सारा पसीना बहा कर और डायटिंग कर के भी वजन नहीं घटा पा रहे हैं ? क्या आपको नहीं लगता कि आप कहीं ना कहीं कुछ गलती कर रहे हैं, जिससे आपकी चर्बी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है।
तो हम बताते हैं आपको कि आप कौन सी ऐसी ट्रिक्स आजमाइये, जिससे आपकी कैलोरी तेजी से बर्न होने लगे। आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस सिंपल से कुछ तरीके अपनाने हैं जिससे धीमा पड़ा मेटाबॉलिज्म दुबारा तेजी से काम करने लगे। इन बदलावों को अपनी जिंदगी में लाएं और वजन घटाएं...

सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स बंद रखें
अगर आप सोने से पहले बार-बार फोन चेक करते हैं, टीवी पर लेट नाइट शो देखते हैं या फिर नेट सर्फ करते हैं, तो अब ये काम बंद कर दें। सोने से पहले इन सभी इलेक्ट्रानिक्स को बंद कर दें क्योंकि इनसे निकलने वाली शॉर्ट वेवलेंथ ब्लू लाइट्स, आपकी बॉडी में बनने वाले मेलाटोनिन को धीमा कर देगा। इससे आपके मेटाबॉलिज्म में बदलाव आएगा, इसलिये इलेक्ट्रानिक्स बंद कर के सोएं।

शराब ना पिएं
रात में सोने से 3 घंटे पहले शराब का सेवन ना करें। सोते समय आपकी कैलोरीज़ ज्यादा बर्न होती हैं, इसलिये अगर आप शराब पी कर तुरंत ही सो जाएंगे तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाएगा।

डिनर में कम खाएं
यदि आप ज्यादा डिनर करेंगे तो आपके बॉडी को बड़ी देर तक उसे पचाने के लिये काम करते रहना होगा, जिससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाएगा। सोने से पहले पेट का सारा खाना हजम कर लें नहीं तो वह फैट में बदल जाएगा।

अंधेरे कमरे में सोएं
जब आप पूरे अंधेरे कमरे में नींद लेंगे तब आपकी बॉडी ज्यादा से ज्यादा मेलाटोनिन बना पाएगी। इससे बॉडी का फैट बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे आपको अच्छी और जल्दी नींद आएगी।

ठंडे तापमान में सोएं
जो लोग ठंडे तापमान में सोते हैं, वे 7 प्रतिशत तेजी से कैलोरी बन करते हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि जब आप ठंडे तापमान में सोते हैं तो आपकी बॉडी खुद के तापमान को नॉर्मल बनाए रखने के लिये ज्यादा महनत करती है और इस वजह से तेजी से कैलोरी बर्न होने लगती है।

सोने का एक टाइम सेट करें
हो सकता है कि आप कम सोते हैं इसलिये आप मोटे होते चले जा रहे हैं। कम सोने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है इसलिये कोशिश करें कि रात की नींद 7-8 घंटों से कम ना हो।



Click it and Unblock the Notifications
