Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सौंफ खाने से होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, इन 7 तरीकों से डायट में करें शामिल
सौंफ खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है साथ ही एनीमिया जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।
आपने एक चीज नोटिस की होगी कि जब भी आप रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं तो खाना खत्म होने के बाद वे आपको सौंफ और चीनी मिलाकर माउथ फेश्नेर के रूप में देते हैं। सौंफ के बीजों के सेवन से सांसों की बदबू से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही इससे पाचन भी दुरुस्त रहता है।
इसके सेवन से लड़कियों को पीरियड में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। कई अध्ययनों के अनुसार इन बीजों के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है साथ ही एनीमिया जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है।
अगर आपको यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इन बीजों का सेवन कैसे किया जाए तो परेशान न हों। इस आर्टिकल में हम आपको सौंफ को डाइट में शामिल करने के कुछ अलग तरीके बता रहे हैं।

1) शरबत-
7-8 गिलास पानी में एक कप सौंफ के बीज और एक कप चीनी मिलाएं और इसे रातभर के लिए ऐसे ही रहने दें। अगले दिन पीने से पहले इसे छानकर पी लें। अगर सौंफ का फ्लेवर बहुत तेज आ रहा है तो आप इसमें और पानी मिला सकते हैं। इसे और ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसमें चीनी की बजाय शहद डालकर पियें। गर्मियों के दिनों में यह सौंफ का शरबत बहुत ही फायदेमंद है

2) वेजिटेबल या मीट स्टॉक-
मीट स्टॉक या वेजिटेबल सूप बनाते समय उसमें सौंफ के बीज या पाउडर मिलाएं। इससे डिश का स्वाद तो बढ़ ही जाता है साथ ही उसकी पौष्टिकता भी बढ़ जाती है।

3) दाल-
बंगाली डिशेज में पांच फोरन का इस्तेमाल बहुत ही प्रमुखता से किया जाता है। आप भी अगर अपनी दाल या सब्जी को और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो दाल में तड़का लगाते समय सरसों के बीज के साथ सौंफ के बीज भी डालें।

4) चाय-
गर्मियों का मौसम हो या मानसून हो आदमी हर मौसम में चाय पीना बहुत पसंद करता है। आप पानी में सौंफ के बीज उबालकर उसमें शहद मिलाकर उसकी चाय बना सकते हैं या फिर ग्रीन टी बनाते समय उसमें सौंफ के बीज मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि दूध से बनने वाली चाय में कभी भी सौंफ न डालें।

5) अचार-
आप अचार बनाते समय भी उसमें सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उसका स्वाद और चटपटा हो जाता है।

6) सलाद-
मिक्सर में सौंफ के बीजों को डालकर पाउडर बना लें और फिर सलाद के ऊपर इन्हें छिडककर खाएं। इससे सलाद की पौष्टिकता और बढ़ जाती है।

7) डेज़र्ट-
आप इसका इस्तेमाल मीठी चीजों में भी कर सकते हैं जैसे कि योगर्ट या फ्रूट सलाद में सौंफ के पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा पैनकेक या मालपुआ में भी सौंफ मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
