Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
स्पर्म काउंट और उसकी क्वालिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आपको यह बता दें कि अच्छे खान पान और अच्छी लाइफस्टाइल का असर आपके स्पर्म पर भी पड़ता है। कई लोग अपनी स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने के लिए कई तरह के इलाज करवाते हैं।
आपके वीर्य में मौजूद स्पर्म पर ही यह पूरी तरह निर्भर करता है कि आपका बेबी कितना हेल्दी पैदा होगा। इसलिए ज़रूरी है कि आप अपने स्पर्म के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
आपको यह बता दें कि अच्छे खान पान और अच्छी लाइफस्टाइल का असर आपके स्पर्म पर भी पड़ता है। कई लोग अपनी स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने के लिए कई तरह के इलाज करवाते हैं।
हालांकि स्पर्म को हेल्दी बनाने के लिए कई ऐसे नेचुरल तरीके भी हैं जो कि बहुत असरदार हैं। इस आर्टिकल में हम उन्ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
बच्चे पैदा करने के लिए पुरुष में अच्छी मात्रा में स्पर्म होना बहुत ज़रूरी है। अक्सर लो स्पर्म काउंट की वजह से बच्चे पैदा करने में काफी मुश्किलें आती है।
स्पर्म काउंट होने के पीछे कई वजहें बतायी जाती हैं। वैसे आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर भी स्पर्म काउंट बढ़ा सकते हैं।

बदल दें ये आदतें :
अल्कोहल का सेवन आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक है ही साथ ही इससे आपकी स्पर्म क्वालिटी भी खराब होने लगती है। हाल में हुए कुछ शोधों से इस बात की पुष्टि हुई है कि पेल्विस एरिया के आस पास फोन रखने से भी स्पर्म बनने कि प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए बेहतर होगा फोन को बैग में या ऊपर शर्ट की जेब में रखें।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए कौन सा योग करें?:
रोजाना योग करने से प्रजनन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है और शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि योग करने से पुरुष के स्पर्म काउंट नियंत्रित रहते हैं और उनकी लाइफ बढ़ जाती है। इसके लिए आप डीप ब्रीथिंग वाले प्राणायाम करें। इन योगासनों को रोजाना करने से कुछ हफ़्तों बाद ही स्पर्म क्वालिटी बेहतर होने लगती है।

खाने में मौजूद पेस्टिसाइड :
कई अध्ययनों से यह पता चला है कि जो लोग पेस्टिसाइड युक्त चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं उनकी स्पर्म क्वालिटी काफी खराब होती है। सर्वे के अनुसार जो लोग अपनी डाइट में फल और हरी सब्जियों का सेवन बहुत ज्यादा करते थे उनमें स्पर्म काउंट 171 मिलियन पाया गया वहीँ जो लोग पेस्टिसाइड मिले हुए ऐसी पैक्ड चीजें ज्यदाखाते थे उनका स्पर्म काउंट 86 मिलियन ही था।

लाइफस्टाइल से जुड़ी इन चीजों से खराब होती है स्पर्म क्वालिटी :
स्पर्म के खराब होने में आपकी लाइफस्टाइल का भी बहुत बड़ा योगदान है। जैसे कि जो लोग बहुत टाइट अंडरवियर पहनते हैं तो इस वजह से भी स्पर्म खराब होने लगते हैं। इसलिए अगर स्पर्म काउंट और उसकी क्वालिटी बढ़ाना चाहते हैं तो ढीले अंडरवियर पहनें।

स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने के लिए उपचार :
स्पर्म काउंट और उसकी क्वालिटी बढ़ाने के लिए रोजाना दो तीन चम्मच माका रूट का सेवन करें। अश्वगंधा भी स्पर्म की मात्रा और उसकी मोबिलिटी को बढ़ाने में बहुत मददगार है। इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन लेवल भी बढ़ जाता है। इस पाउडर को दूध में मिलाकर रोजाना इसका सेवन करें। इसके अलावा ग्रीन टी भी स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने में काफी मददगार है।

स्पर्म काउंट कितना होना चाहिए :
पुरुष के स्खलन में निकलने वाले वीर्य में स्परमेटोजोवा कोशिकाओं की संख्या ही स्पर्म काउंट कहलाती है। सीमेन एनालिसिस टेस्ट करके पुरुषों के स्पर्म काउंट का पता लगाया जाता है। स्वस्थ पुरुष के वीर्य में 40 मिलियन से 300 मिलियन के बीच में स्पर्म काउंट होना चाहिए। अगर स्पर्म काउंट 10 मिलियन से भी कम है तो इसे खराब मानाजाता है और ऐसी हालत में डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।

अंडरवियर की बजाय बॉक्सर पहनें :
जी हाँ यह बात पूरी तरह सच है कि पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी उनके इनरवियर पर निर्भर करती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि आप कभी भी टाइट अंडरवियर न पहनें बल्कि इसकी बजाय आप बॉक्सर पहनें जो काफी ढीला ढाला होता है।



Click it and Unblock the Notifications
