Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
जो लोग खाने के साथ बहुत अचार खाते हैं, वे जरुर पढ़ें...
कहते हैं न कि अति हर चीज की बुरी है, ऐसा ही आचार के साथ है, यह भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानकारी है। इसमें बहुत सा तेल और मसाले होते हैं।
भारतीय लोग आचार खाना पसंद करते हैं। बस, आचार के नाम से ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। चाहे इडली, डोसा, रोटी हो या चाँवल हमें हर चीज का स्वाद बढ़ाने के लिए आचार चाहिए।
कभी कभार आचार खाना बुरा नहीं है। लेकिन कहते हैं न कि अति हर चीज की बुरी है, ऐसा ही आचार के साथ है, यह भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानकारी है।
इसमें बहुत सा तेल और मसाले होते हैं। इसलिए, इसका सेवन कम करें। जी हाँ, आचार से कई तरह की बीमारियाँ हो सकती हैं। हम बताते हैं आपको आचार का सेवन कैसे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है...

हो सकती है हार्ट की समस्या
तेल प्रिजरवेटिव होता है, आचार खराब ना हो इसके लिए इसमें बहुत सा तेल डाला जाता है। आचार के टुकड़े बहुत सारा तेल अवशोषित कर लेते हैं। यदि आप ज़्यादा सेवन करते हैं तो आगे जाकर आपको कोलेस्ट्रॉल या हार्ट से संबन्धित समस्याएँ पैदा होने लगती हैं।

सूजन पैदा करता है
आचार सूजन का कारण बन सकता है। आचार में मौजूद सोडियम वाटर रिटेन्शन का कारण बन सकता है।

ब्लड प्रेशर वालों के लिये
आचार में नमक भी ज़्यादा होता है। हाइपरटेंशन, सूजन और वाटर रिटेन्शन जैसी चीजें अधिक आचार के सेवन से ही होती हैं। ब्लड प्रेशर वालों के लिए आचार खाना सही नहीं है।

किडनी से संबन्धित समस्याएँ
आचार के ज़्यादा सेवन से किडनी से संबन्धित समस्याएँ भी होती है। इससे आपकी किडनी खराब भी हो सकती है।

पेट के लिये है खराब
खाने को पचाने वाला आचार आपके पाचन तंत्र को खराब भी कर सकता है। डायरिया इसका साइड इफेक्ट है।

गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा
कुछ स्टडीज़ से पता चला है कि ज़्यादा मिर्च वाले आचार का अधिक सेवन करने से गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications