Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पेट की बीमारी हो जाएगी छूमंतर अगर खाएंगे ये नेचुरल चीज़ें
शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो चाहता हो कि वह बीमार रहे। हर आदमी बीमारियों से नफरत करता है। अभी हमारे देश में कुछ ही दिन पहले बहुत बारिश हुई जिससे काफी नुकसान भी हुआ। बारिश अपने साथ ढेर सारी बीमारियाँ भी लाती है जिससे हम लोग ग्रसित हो जाते हैं।
यह वह समय होता है जब हमारे खाने पीने की चीजें और हमारा पीने वाला पानी बहुत ही ज्यादा संक्रमित हो जाता है और इसकी वजह से हम लोगों को कई तरह की बीमारियाँ होने लगती हैं इससे सबसे ज्यादा हमारा पेट प्रभावित होता है और इससे होने वाली सबसे आम बीमारी है बेली फ्लू, जी हाँ इसमें आपकी आंतो और पेट में दिक्कत होने लगती है।
बेली फ्लू कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया की वजह से होता है और ये वायरस आसानी से एक आदमी से दूसरे आदमी तक पहुँच जाते हैं और उन्हें भी रोग से ग्रसित कर देते हैं।

बेली फ्लू के सामान्य लक्षणों में मिचली का आना, उल्टी का होना, डायरिया, पेट में दर्द का होना और मांसपेशियों में खिंचाव आदि हैं।
बच्चों में यह रोटावायरस की वजह से होता है जबकि बड़ों में यह गंदे पानी को पीने और गलत खाने पीने की चीजों का इस्तेमाल करने और संकमित लोगों के संपर्क में रहने से भी होता है।
हालांकि बच्चों में तो यह वैक्सीन आदि देने से ठीक हो जाता है लेकिन बड़ों में यह अलग तरह से ही ठीक होता है।
जब आप इस इन्फेक्शन से ग्रसित हो जाते हैं तो इसके लक्षण 5 से 6 दिनों के भीतर आपको दिखने लगते हैं और फिर बिना दवाइयों के रहने में आपको दिक्कत होने लगती है।
हम यहाँ आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएँगे जिनके इस्तेमाल से आप इस बेली फ्लू जैसी बीमारी से छुटकारा पा सकते है।

1. अदरक:
अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं जिससे यह पेट में होने वाली उलझन को दूर करता है। इसके अलावा यह उल्टी और डायरिया आदि को नहीं होने देता और आपका हाजमा भी सही रखता है। इसलिए आप एक चम्मच अदरक के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पियें जिससे आपको इन बीमारियों से आराम मिल सके।

2. लहसुन :
लहसुन में ऐलिसिन होता है जोकि शरीर की श्वेत रक्त कणिकाओं को मजबूती देता है जिससे आपको इन इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। आप रोजाना दो से तीन लहसुन को शहद के साथ मिलाकर पियें तो आपको इस तरह के इन्फेक्शन में राहत मिलेगी।

3. चावल का पानी:
अक्सर फ्लू सम्बंधित बीमारियों से आपके शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बाहर निकल जाते हैं जिससे आपके शरीर में पानी की बहुत ज्यादा कमी हो जाती है। इसलिए आप चावल को पानी में मिलाकर उबाल लें और इसके पानी यानी मांड का सेवन करें। इससे आपको पेट में कोई दिक्कत नहीं होगी और और आपको जरुरी न्यूट्रीयेंट्स भी मिल जायेंगे।

4. केला:
केला में अधिक मात्रा में विटामिन B6 होता है जोकि बेली फ्लू के लिए शानदार प्राकृतिक उपचार है। कच्चा केला खाने से आपको कभी भी डायरिया की शिकायत नहीं होगी और आपको ऊर्जा भी मिलेगी। केला खाने से आपको जरुरी मिनरल्स भी मिल जायेंगे इसलिए दिन में दो बार इस फल का इस्तेमाल जरुर करें।

5. नींबू:
नींबू में एंटी-आक्सीडेंट गुण होता है जिससे यह आपको कई तरह के इन्फेक्शन से बचाता है। नींबू का इस्तेमाल आप दिन में दो बार करें जिससे आपको मिचली और उल्टी आदि की दिक्कत ना होने पाए।

6. दालचीनी:
दालचीनी पेट में होने वाली किसी भी तरह की दिक्कत से आराम देकर उसे शांत रखता है। इसमें एंटी-फंगल गुण होने की वजह से यह वायरल इन्फेक्शन को दूर करता है। आधा चम्मच दालचीनी और एक चम्मच शहद को मिलाकर पीने से आपको पेट में आराम मिलेगा।

7. दही:
दही आपकी आंतो में मौजूद खराब बैक्टीरिया को मारता है और अच्छे बैक्टीरिया को प्रेरित करता है। यह आपके पेट को एकदम ठीक रखता है। आप दही और केले का एक साथ सेवन करें जिससे आपको पेट की दिक्कत नहीं होगी।

8. मिंट:
मिंट का सेवन करने से आपको पेट में किसी तरह की कोई दिक्कत जैसे गैस और कब्ज़ आदि का होना, नहीं होती है। आप रोजाना मिंट वाली चाय का सेवन करें जिससे आपको फ्लू में आराम मिलेगा। आप रोजाना एक मुठ्ठी मिंट की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी को पियें। इसमें आप स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं।

9. सेब का सिरका:
सेब के सिरके में अच्छी मात्रा में पेक्टिन होता है जोकि आपको पेट में होने वाले उलझन से आराम देता है। यह वायरस और बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता है। आप रोजाना एक चम्मच सेब के सिरके को गर्म पानी में मिलाकर खाना खाने से पहले पियें, आपको गैस आदि की दिक्कत नहीं होगी।

10. कैमोमाइल:
यह एक एंटी-इन्फ्लामेट्री एजेंट होता है जोकि पेट की उलझन से आराम देता है। आप रोजाना एक कप कैमोमाइल चाय का सेवन करें और बेली फ्लू जैसी दिक्कतों से आराम पायें।
अगर आप बेली फ्लू या किसी और भी तरह से अपने पेट की समस्याओं से परेशान हैं तो उपर बताये गये चीजों का सही से इस्तेमाल करें आपको लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
