Latest Updates
-
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई
दिवाली के दिन जितना भी चटर-पटर खाया, अब उसे ऐसे करें डिटॉक्स
दिवाली उत्तर भारत का सबसे बड़ा त्यौहार होता है, जिसमें ना चाहते हुए भी आप मिठाइयों और तली-भुनी चीज़ों को एक दम इगनोर नहीं कर सकते। आप चाहे साल के 365 दिन क्यूं ना डाइटिंग कर लें, लेकिन दिवाली के दिन डाइटिंग नहीं ही हो पाती।
इस दिन आप तरह तरह की मिठाइयां, तले हुए खाने, शराब आदि जैसी हानिकारक चीजों का सेवन करते हैं। अगर आप मिठाई के शौकीन हैं तो मिठाई मतलब चीनी और चीनी हमारे शरीर के लिए हेल्दी नहीं होती।
अगर ज्यादा चीनी किसी वजह से आपने खा भी ली है तो आप उसे आराम से अपनी बॉडी से डिटॉक्स भी कर सकते हैं। यदि आपको मधुमेह की बीमारी है और आपने दिवाली पर तली-भनी चीज़े ज्यादा खा ली हैं तो जाहिर सी बात है कि दूसरे दिन आपका शुगर लेवल बढ़ जाएगा।

ऐसे में कोशिश करें कि दूसरे दिन सुबह उठ कर गरम नींबू पानी का एक गिलास जरुर पिएं। साथ ही पूरे दिन ना तो मीठा खाएं और ना ही ऐसी कोई भी चीज़ जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाए।
आप चाहें तो दुपहर का खाना ना खा कर केवल कच्ची सब्जियों का सैलेड खाएं या फिर फल आदि का सेवन करें। इस दिन भर पेट पानी पीना भी काफी जरुरी है क्योंकि पानी आपके पेशाब से गंदगी को निकालने में मदद करता है।

नींबू
नींबू में एसिडिक तत्व होते हैं जो कि पेट भारी होने के एहसास को कम करते हैं। यह आपके खाए हुए खाने को हजम करता है अैर पेट में एक स्मूथ मूवमेंट बनाता है, जिससे आपका पेट फूले नहीं। आप दिन की शुरुआत नींबू और हल्के गरम पानी को पी कर सकते हैं।

शहद
एक गिलास पानी में नींबू और शहद मिला कर पीने से कब्ज से छुटकारा मिलेगा। इस पानी से आपका सारा खाना पच जाएगा और आपके शरीर से सारी गंदगी निकल जाएगी।

पानी
हमारे हर अंग को पानी की जरुरत पड़ती है। पानी हमारे शरीर से अत्यधिक मीठे और फैट को निकालती है। इसलिये आपको दिन में कम से कम 2 से 4 लीटर पानी जरुर पीना चाहिये।

पालक
आपके शरीर को फाइबर की जरुरत है। त्यौहारों में खाया हुआ खाना केवल फैट से भरा हुआ होता है। इस वजह से हमें कब्ज भी हो जाती है। लेकिन पालक से आपकी आंत में जमा हुआ कचड़ा निकल जाएगा।

ग्रीन टी
अगर आप सोंच रहे हैं कि दिन में आप 10 पूड़ी खाने के बाद ग्रीन टी पी लेंगे, तो बॉडी साफ हो जाएगी। मगर ऐसा नहीं है। ग्रीन टी आपको तभी फायदा करेगी जब आप अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस आ जाएंगे। क्योंकि ग्रीन टी मे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा है इसलिये यह लीवर को आराम से डिटॉक्स करती है।

टामटर
त्योहार में हमने जो कुछ भी तली भुनी चीज़ें खाई हैं वह सब ट्रांस फैट होता है, जो कि बाद में कैंसर पैदा कर सकता है। लेकिन टमाटर खा कर आप इसका असर कम कर सकत हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि टमाटर में लाइकोपाइन नामक पिगमेंट होता है।

खीरा
खीरा खाने के बाद पेशाब बहुत ज्यादा होती है क्योंकि यह शरीर से पानी को निकालता है। पेशाब के रूप में यह आपके शरीर से गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है।

सेब
सेब एक घुलनशील फाइबर है, जो कि आपके पेट को लंबे समय तक भर कर रखेगा। आप चाहें तो सेब को टुकड़ों में काट कर पानी में मिला कर एक डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं।

बीटरूट
बीटरूट हमारे लीवर को साफ करने का काम करता है। इसलिये अगर आपने शराब पी हो तो दूसरे दिन आप ज्यादा से ज्यादा बीटरूट खाएं। यह पेशाब से गंदगी को बाहर निकालता है।

गाजर
गाजर आपके शरीर को पूरी तरह से डिटॉक्स करने में मदद करता है। आप चाहें तो बीटरूट, गाजर और पालक का जूस बना कर पी सकते हैं। इसको पीने का सबसे अच्छा समय है सुबह का।

प्याज
अन्य फूड से निकला टॉक्सिन प्याज खा कर कम किया जा सकता है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट होता है। अगर आपको मधुमेह है और आपने दिवाली पर भर पेट फ्राइड फूड खाया हो तो प्याज आपकी ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
