Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
खाली पेट पानी पीने से क्या सच-मुच होता है वजन कम?
यह तो सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिये कितना जरुरी है। पानी में ज़रा सी भी कैलोरीज़ नहीं होती जिसके चलते आप इसे वजन कम करने के लिये भी पी सकते हैं। जब भी आप पानी पीते हैं, तब यह तरल पदार्थ आपके शरीर में जा कर आपके अंगों को काम करने की शक्ती प्रदान करता है।
पानी आपके ऊतकों को नमी प्रदान करता है, अंगों में जमी गंदगी को बाहर निकालता है और कोशिकाओं तक जरुरी पोषक तत्वों को ले जा कर उनकी ऊर्जा का स्तर बढाने का योगदान करता है। इसके साथ - साथ, खाने से पहले पानी पीने से आपका पेट भर जाता है जिससे आप कैलोरी कम खाते हैं।

पानी पीने से वजन कैसे कम होता है
2010 के एक अध्ययन में, वर्जीनिया टेक पोषण प्रोफेसर और शोधकर्ता ब्रेंडा डेवी ने, भोजन से पहले पानी पीने और वजन घटाने के बीच के संबंधों पर अध्ययन किया। एक बड़े ओबीज़ ग्रुप और ओवरवेट प्रतिभागियों ने खाना खाने से पहले यानी खाली पेट दो कप पानी पिया, लेकिन अन्य लोंगो ने पानी नहीं पिया और लो कैलोरी डाइट ही पर टिके रहे। 12 हफतों बाद, जिस ग्रुप के लोंगो ने पानी पिया था, उन्होंने 30 प्रतिशत वजन कम किया।

ऐसा क्यों होता है?
हालांकि, कोई पूरे दावे के साथ ऐसा नहीं कह सकता है कि खाली पेट पानी पीने से वजन कम होता ही है। लेकिन खाली पेट पानी पीने से भूंख दब जाती है और पेट भरा हुआ महसूस लगता है और साथ ही पानी में बिल्कुल कैलोरी भी नहीं होती। इसके साथ ही यह रणनीति तब भी काम करती है, जब कभी कभी आपको भूख लगती है, जो कि असल में प्यास होती है। पर आप पानी पीने क बजाए खाने लगते हैं। पानी आपकेशरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार होता है और अगर शरीर में थोड़ी सी भी पानी की कमी हो गई, तो समझिये कि आपका मेटाबॉलिज्म रेट गिर जाएगा।
शरीर से निकलती है गंदगी
खाली पेट पानी पीने से आपके शरीर से गंदगी बाहर निकलती है। आप जितना ज्यादा पानी पिएंगे, उतना ही आपका शरीर साफ सुथरा होगा। इसके अलावा पेट में गैस और एसिडिटी भी नहीं बनेगी।

मेटाबॉलिज्म रेट 24 प्रतिशत तक बढता है
खाली पेट पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म रेट 24 प्रतिशत तक बढता है, जिससे शरीर पर चर्बी नहीं चढ़ती। साथ ही इससे आपके भोजन को पचाने मे भी मदद मिलती है।
सभी रोंगो से मिलता है छुटकारा
हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिये पानी बहुत जरुरी है। अगर आप रोज सुबह खाली पेट पानी पिएंगे तो आपका वजन चाहे कम हो या ना हो लेकिन आपको मौसमी रोंगो से जरुर छुटकारा मिलेगा। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका अदा करता है। इससे हमें तमाम तक के संक्रमण और बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications